जेएमए ने झारखंड को दिया लव जेहाद और लैंड जेहाद का नासूर : अनुराग सिंह ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर, हिमाचल से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर आज झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के अंतर्गत पलामू जिला के उतारी रोड व हुसैनाबाद में विशाल जनसभा को संबोधित कर प्रदेश में भ्रष्टाचारी जेएमएमए-कांग्रेस-आरजेडी सरकार द्वारा झारखंड में लव जेहाद , लैंड जेहाद को बढ़ावा देकर प्रदेश की जमीन और जनसंख्या के संतुलन को  बदलने की बात कही है

Sep 23, 2024 - 19:47
 0  3
जेएमए ने झारखंड को दिया लव जेहाद और लैंड जेहाद का नासूर : अनुराग सिंह ठाकुर

न्यूज़ एजेंसी - झारखंड  23-09-2024
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर, हिमाचल से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर आज झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के अंतर्गत पलामू जिला के उतारी रोड व हुसैनाबाद में विशाल जनसभा को संबोधित कर प्रदेश में भ्रष्टाचारी जेएमएमए-कांग्रेस-आरजेडी सरकार द्वारा झारखंड में लव जेहाद , लैंड जेहाद को बढ़ावा देकर प्रदेश की जमीन और जनसंख्या के संतुलन को  बदलने की बात कही है। साथ ही अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पूरा झारखंड परिवर्तन की माँग कर रहा है क्योंकि यहाँ जनकल्याण की बजाय जेहाद कल्याण का काम चल रहा है और भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो झारखंड के हितों की रक्षा करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान जेएमएमए-कांग्रेस-आरजेडी सरकार ने पहले दिन से ही जनता के साथ विश्वासघात किया है। आज ये सरकार भ्रष्टाचार, बेरोजगारी , कानून-व्यवस्था की बदहाली और आदिवासी हितों की उपेक्षा का प्रतीक बन गयी है। 
आज हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लैंड जिहाद से जमीन और जनंसख्या का संतुलन बिगड़ रहा है मगर झारखंड सरकार को जनभावना से कोई सरोकार नहीं है। झारखंड के पूर्वात्तर राज्य में घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी चेंज हो गया हैं. बंगलादेशी घुसपैठियों संथाल परगना के पाकुड़ , तारानगर , गोपीनाथपुर , गायबथान जैसे स्थानों पर तुष्टिकरण को साधते हुए आदिवासी बहनों को बहला फुसलाकर शादी कर शोषण किया जा रहा है, मगर हेमंत सोरेन सरकार आँखों पर पट्टी बांध कर बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की संरक्षक बन गई है। हेमंत सोरेन सरकार की नाकामियों के कारण बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण आदिवासी अस्मिता को खतरा हो गया है। एक साजिश के तहत आदिवासी बेटियों से बांग्लादेशी शादी कर रहे हैं और उनकी जमीन हड़प रहे हैं और यहाँ की प्रदेश सरकार इस कुकृत्य पर कार्रवाई करने की बजाय इसे बढ़ावा दे रही है। 
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” एक तरफ केंद्र सरकार जनता के विकास के लिए काम कर रही वहीं जेएमएम ने 5 साल में जल, जंगल और जमीन सब में भ्रष्टाचार किया है। हेमंत सरकार में गरीबों के अनाज की लूट, खान खनिज की लूट,गरीबों, आदिवासियों की जमीन लूट और आदिवासी अस्मिता की लूट की जा रही।हेमंत सरकार ने केवल खान, खनिज, जमीन आदिवासी अस्मिता को ही नहीं लूटा, बल्कि केंद्र सरकार की नल जल योजना सहित अन्य योजनाओं को भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी। हाल ही में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी कर 350 करोड़ से अधिक नकद बरामदगी को पूरे देश ने देखा था।
 मुख्यमंत्री की करीबी एक अधिकारी के एक सीए के घर से ईडी ने 17 करोड़ रुपए बरामद किए,  इनके मंत्री आलमगीर आलम के पीए के नौकर के घर से ईडी ने 35 करोड़ से अधिक कैश बरामद हुए। चुनाव के पहले जनता से बड़े-बड़े वादे करने वाली इस सरकार ने झारखंड को सिर्फ भ्रष्टाचार दिया. 1000 करोड़ का खनन घोटाला किया, सेना की जमीन खा गए। इस सरकार ने झारखंड को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। हेमंत सरकार ने झारखंड में भ्रष्टाचार , मफियाराज , लूटतंत्र को पालने पोसने का काम किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow