आम जनता ही नहीं , कांग्रेस कार्यकर्ता भी हिमाचल की इस कांग्रेस सरकार से परेशान : अनुराग ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री, हमीरपुर लोक सभा क्षेत्र से सांसद व भाजपा सदस्यता अभियान के अन्तर्गत हिमाचल के 6 संगठनात्मक जिले के पालक अनुराग सिंह ठाकुर ने काँगड़ा जिला के ओल्ड मटौर व नगरोटा बगवां में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में लोगों को भाजपा परिवार से जुड़ने का आह्वान किया

Sep 22, 2024 - 19:01
 0  8
आम जनता ही नहीं , कांग्रेस कार्यकर्ता भी हिमाचल की इस कांग्रेस सरकार से परेशान : अनुराग ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  22-09-2024
पूर्व केंद्रीय मंत्री, हमीरपुर लोक सभा क्षेत्र से सांसद व भाजपा सदस्यता अभियान के अन्तर्गत हिमाचल के 6 संगठनात्मक जिले के पालक अनुराग सिंह ठाकुर ने काँगड़ा जिला के ओल्ड मटौर व नगरोटा बगवां में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में लोगों को भाजपा परिवार से जुड़ने का आह्वान किया। कांगड़ा के शाहपुर में सत्यम कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड वेटरनरी फॉर्मासिस्ट के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े गणमान्यों व छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में आम जनता ही नहीं बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस कांग्रेस सरकार से त्रस्त आ चुके हैं, और भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। 
आज इस सरकार में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने काम ना होने से दुखी हैं और सरकार को कोस रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि कांग्रेस के ऐसे नाराज़ वर्करों तक पहुँचे वो भाजपा का सदस्य बनने के लिये तैयार बैठे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार आर्थिक कुप्रबंधन के चलते आज प्रदेश 96 हज़ार करोड़ के कर्जे में डूब गया है और यही हालात रहे तो इस साल के अंत तक यह एक लाख करोड़ पहुँच जायेगा। कांग्रेस सरकार ने 1.5 वर्ष में प्रदेश का बंटाधार कर दिया है। प्रदेश पर महंगाई का बोझ , इंडस्ट्री के साथ बेरुखी , कर्मचारियों को सैलरी-पेंशन के लिए तरसाना दिखाता है कि कांग्रेस से सरकार चलाई नहीं जा रही। कांग्रेस का हाथ प्रदेश की जनता के गिरेबान पर है। बिजली के दाम इन्होंने आते ही दो बार बढ़ा दिए , पर्यावरण और दूध का सेस लगा दिया , उद्योगों पर भी सेस बढ़ाया गया है जिस से राज्य में उद्योग पलायन कर रहे हैं। 
कांग्रेस ने चुनावों से पहले बड़े बड़े वादे किए मगर चुनाव के बाद वादे पूरे करना तो दूर प्रदेश की माली हालत इतनी खराब कर दी कि यहाँ वेतन और पेंशन के लाले पड़ गये हैं। कांग्रेस पार्टी अगर सरकार नहीं चला सकती तो इन्हें सरकार छोड़ देनी चाहिए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा सदा जोड़ने तो वहीं कांग्रेस सदा तोड़ने की बात करती है। जिस तरह से फारूक अब्दुल्ला दिल्ली आकर कुछ बयान देते हैं और कश्मीर आकर कुछ और बयान देते हैं, उसी तरह से राहुल गांधी विदेश जाकर कुछ बयान देते हैं और घर में आकर अपने बयान से पलटने का काम करते हैं। सच्चाई यह है कि जब-जब राहुल गांधी का विदेश दौरा हुआ, तब उन्होंने भारत को नीचा दिखाने का काम किया। मुझे समझ नहीं आता कि एक व्यक्ति इतना झूठ कैसे बोल सकता है। सिखों का अपमान और हत्याएं अगर कहीं हुईं तो राजीव गांधी के दौर में 1984 में हुई। 
साफ दिखता है कि कांग्रेस और पाकिस्तान के इरादे एक जैसे हैं।अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार लोकप्रिय संगठन बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में इस बार 14 लाख से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किए हुए हैं और इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मेरा आपसे अनुरोध है राष्ट्र नवनिर्माण के महाअभियान में आप भी भागीदार बनें, भाजपा के सदस्य बनें। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो अपनी पार्टी संविधान का अनुसरण करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने कार्य का विस्तार कर रही है और जनता की आशाओं, आकांक्षाओं की कसौटी पर ख़ुद को साबित भी कर रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow