उपायुक्त ने किया डॉ. मोनिका शांडिल की किताब हिमाचली लोक नाट्य पुस्तक का विमोचन
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और विविधता के लिए प्रसिद्ध है। यहां के लोक नाट्य न केवल हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हैं, बल्कि यह हमारे सामाजिक ताने-बाने और धार्मिक विश्वासों का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रदेश की संस्कृति के विकास और उन्हें सहेजने के किताबों की अहम भूमिका होती है
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और विविधता के लिए प्रसिद्ध है। यहां के लोक नाट्य न केवल हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हैं, बल्कि यह हमारे सामाजिक ताने-बाने और धार्मिक विश्वासों का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रदेश की संस्कृति के विकास और उन्हें सहेजने के किताबों की अहम भूमिका होती है। डॉ मोनिका की लिखी हुई यह पुस्तक पाठकों को हिमाचल प्रदेश के लोक नाट्यों की समृद्ध परम्परा और इनके सामाजिक-धार्मिक दृष्टिकोण से अवगत कराने में मददगार साबित हो सकती है। डॉ मोनिका ने पत्रकारिता और जन संचार में पीएचडी की डिग्री हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से प्राप्त की है।
What's Your Reaction?