चंबा में भारी भूस्खलन , 4 माह के बच्चे समेत चार लोगों की मौत 

उत्तराखंड में मानसून जानलेवा साबित हो रहा है , आलम यह है की भारी बारिश के चलते सूबे में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही है। जिला टिहरी के चंबा में सोमवार को लैंडस्लाइड में 4 माह के बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई

Aug 22, 2023 - 18:30
 0  337
चंबा में भारी भूस्खलन , 4 माह के बच्चे समेत चार लोगों की मौत 
यंगवार्ता न्यूज़ - देहरादून  22-08-2023
उत्तराखंड में मानसून जानलेवा साबित हो रहा है , आलम यह है की भारी बारिश के चलते सूबे में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही है। जिला टिहरी के चंबा में सोमवार को लैंडस्लाइड में 4 माह के बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। 
मलबे में दबी गाड़ी से शव निकाले गए हैं। जानकारी देते हुए टिहरी एसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि अभी तक 4 शवों को बरामद किया गया है और एक अन्य लापता व्यक्ति की तलाश अभी तक जारी है। 
उधर, मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 7 जिलों देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। देश के मौसम की बात करें तो असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और सिक्किम में तेज बारिश के आसार बने हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow