नशे की तस्करी मामले में शिमला पुलिस की कार्रवाई,34.440 ग्राम चिट्टे के साथ चार गिरफ्तार

प्रदेश में नही की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक बड़ी व संगठित कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर प्रहार किया

Apr 10, 2026 - 15:56
 0  36
नशे की तस्करी मामले में शिमला पुलिस की कार्रवाई,34.440 ग्राम चिट्टे के साथ चार गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    10-04-2026

प्रदेश में नही की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक बड़ी व संगठित कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर प्रहार किया है। पुलिस ने  34.440 ग्राम चिट्टा बरामद कर मुख्य आरोपियों सहित नेटवर्क के अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। 

थाना ठियोग की पुलिस टीम को एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि मतियाना क्षेत्र में एक बोलेरो कैंपर में कुछ व्यक्ति चिट्टा की खरीद-फरोख्त में संलिप्त हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर उक्त वाहन को ट्रेस किया, जिसमें चार व्यक्ति सवार पाए गए। 

स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई, जिसके दौरान इनसे 34.440 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस पर थाना ठियोग में मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।  आरोपियों में चांद प्रकाश(32) पुत्र हरि सिंह, निवासी गांव दरमोह निरमंड, विजय कुमार( 23) पुत्र राम चंद, निवासी गांव न्यूकुंडर निरमंड, अभिषेक(24 ) पुत्र  किशोरी लाल, निवासी गांव दांसा ननखड़ी और कैलाश(26) पुत्र हरी सिंह, निवासी गांव दरमोह निरमंड शामिल हैं।  

मामले की आगामी जांच के दौरान पुलिस टीम की ओर से लगातार प्रयास, तकनीकी विश्लेषण व गहन पूछताछ के आधार पर बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर उनका पता लगाया गया, जिसके फलस्वरूप चिट्टे की इस खेप के सप्लायर आरोपी  शिवदेव सिंह(30) पुत्र मिठू सिंह, निवासी गांव बछौंआ मानसा को भी गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपी को शिमला पुलिस की स्पेशल टीम की ओर से पंजाब के मानसा जिला से गिरफ्तार कर ठियोग लाया गया है। जहां उसे न्यायालय में पेशकर पुलिस रिमांड प्राप्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिला शिमला पुलिस की ओर से मामले में आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow