नशे के खिलाफ अभियान तेज : पुलिस ने  अलग-अलग स्थानों से युवती सहित नौ लोगों को किया गिरफ्तार 

राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को तीन अलग-अलग स्थानों पर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इन मामलों में चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर एक युवती सहित कुल नौ लोगों को गिरफ्तार

Jan 17, 2026 - 15:50
 0  58
नशे के खिलाफ अभियान तेज : पुलिस ने  अलग-अलग स्थानों से युवती सहित नौ लोगों को किया गिरफ्तार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    17-01-2026

राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को तीन अलग-अलग स्थानों पर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इन मामलों में चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर एक युवती सहित कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। 

इनमें सबसे बड़ी बरामदगी ढली क्षेत्र में हुई है, जहां पुलिस ने 50 ग्राम से अधिक चिट्टा पकड़ा है। पुलिस के अनुसार सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सबसे अहम मामला शिमला के ढली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार बीती रात ढली क्षेत्र में गश्त और जांच के दौरान एक युवक और युवती को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 50.340 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान नित्यम धीर निवासी सेक्टर-151, नोएडा, उत्तर प्रदेश (32) और पूर्णिमा लम्पाग निवासी री-भोई, मेघालय (34) के रूप में हुई है। 

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी बाहरी राज्यों से हैं। इस संबंध में पुलिस थाना ढली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा कहां से लाया गया और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चिट्टा कहां से आ रहा था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow