नाहन के चौगान में भाजपा रंग में रंगी महिलाएं, हाथों में कमल थामे देती जीत का संदेश
शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद घंटों में पहुंचने वाले हैं। इसको लेकर उत्साह है। ऊंची इमारतों पर सुबह ही सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। सेल्फी पॉइंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सेल्फी का शहर वासियों में जबरदस्त उत्साह
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 24-05-2024
शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद घंटों में पहुंचने वाले हैं। इसको लेकर उत्साह है। ऊंची इमारतों पर सुबह ही सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। सेल्फी पॉइंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सेल्फी का शहर वासियों में जबरदस्त उत्साह था।
इसके अलावा शहर वासी बच्चों को पंडाल दिखाने को भी बीती देर रात से ही काफी उतावले थे। क्योंकि शहर वासियों को इस बात का इल्म था कि प्रधानमंत्री की रैली में जनसैलाब की वजह से दाखिल होना मुश्किल हो सकता है।
सुबह करीब 8 बजे के आस-पास ही जनता का हुजूम पंडाल तक पहुंचना शुरू हो गया था। पुलिस द्वारा सुबह 7 बजे के आस-पास ही शहर को नो ट्रैफिक जोन में तब्दील कर दिया गया है।
What's Your Reaction?