नाहन में 10 . 60 करोड़ की लागत से होगा पुलिस कर्मियों के आवासीय भवन का निर्माण : अजय सोलंकी

कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने नाहन पुलिस लाइन में आज 10 करोड़ 60 लागत से पुलिस कर्मियों के लिए बनने वाले आवासीय भवन का शिलान्यास किया। मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि महिला पुलिस थाना और सदर थाना नाहन के पुलिस कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन का निर्माण किया जा रहा है और यहाँ बनने वाले 2 ब्लॉक पर 10 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी

May 26, 2025 - 20:04
 0  50
नाहन में 10 . 60 करोड़ की लागत से होगा पुलिस कर्मियों के आवासीय भवन का निर्माण : अजय सोलंकी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  26-05-2025
कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने नाहन पुलिस लाइन में आज 10 करोड़ 60 लागत से पुलिस कर्मियों के लिए बनने वाले आवासीय भवन का शिलान्यास किया। मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि महिला पुलिस थाना और सदर थाना नाहन के पुलिस कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन का निर्माण किया जा रहा है और यहाँ बनने वाले 2 ब्लॉक पर 10 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। 
उन्होंने कहा कि दोनों ब्लॉक में 13 - 13 आवासीय भवन की सुविधा पुलिस कर्मियों को उपलब्ध करवाई जाएगी और जल्द ही इस भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बजट उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि सरकार आर्थिक तंगी से जूझ रही है उसके बावजूद भी नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास में बजट की कोई कमी नहीं आने दी जा रही है। 
सोलंकी ने बताया कि यह भवन विशेष रूप से महिला पुलिस थाना और सदर थाना, नाहन में कार्यरत पुलिसकर्मियों की आवासीय सुविधा के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉक में 13-13 आवासीय इकाइयाँ होंगी, जिससे कुल 26 परिवारों को लाभ मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow