पांवटा साहिब में नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित : एसडीएम
एसडीएम पांवटा साहिब, द्विज गोयल (भा.प्र.से.) ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उपमंडलाधिकारी कार्यालय में नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के 5 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित करने हेतु लॉट (ड्रा) प्रक्रिया आयोजित
यंगवार्ता न्यूज़ - साहिब 28-03-2026
एसडीएम पांवटा साहिब, द्विज गोयल (भा.प्र.से.) ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उपमंडलाधिकारी कार्यालय में नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के 5 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित करने हेतु लॉट (ड्रा) प्रक्रिया आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि लॉट (ड्रा) प्रक्रिया के तहत निम्नलिखित परिणाम सामने आए।
वार्ड नंबर 1 open – वार्ड नंबर 2 महिला – वार्ड नंबर 3 महिला – वार्ड नंबर 4 महिला – वार्ड नंबर 5 open – वार्ड नंबर 6 महिला – वार्ड नंबर 7 open
– वार्ड नंबर 8 open – वार्ड नंबर 9 open – वार्ड नंबर 10 s.c – वार्ड नंबर 11 s.c महिला – वार्ड नंबर 12 महिला – वार्ड नंबर 13 open है।
एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश के निर्देशों की अनुपालना में नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के कुल 13 वार्डों में से वार्ड संख्या 10 एवं 11 (दो वार्ड) अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। आज लॉट (ड्रा) प्रक्रिया संपन्न की गई।
What's Your Reaction?




