पांवटा साहिब में 22 दिसम्बर को सम्मानित होंगे वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक , संघ ने जारी की सूची

हिमाचल प्रदेश राजकीय सेवा निवृत अध्यापक संबंध इकाई पांवटा साहिब का का वार्षिक सम्मान समारोह 22 दिसम्बर 2024 को पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाँवटा साहिब में आयोजित किया जाएगा। इसकी सूची सोमवार को जारी की गयी है। इस समारोह में मधुबाला बेदी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मुख्य अतिथि होंगी

Dec 16, 2024 - 21:14
Dec 16, 2024 - 21:54
 0  34
पांवटा साहिब में 22 दिसम्बर को सम्मानित होंगे वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक , संघ ने जारी की सूची
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  16-12-2024

हिमाचल प्रदेश राजकीय सेवा निवृत अध्यापक संबंध इकाई पांवटा साहिब का का वार्षिक सम्मान समारोह 22 दिसम्बर 2024 को पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाँवटा साहिब में आयोजित किया जाएगा। इसकी सूची सोमवार को जारी की गयी है। इस समारोह में मधुबाला बेदी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मुख्य अतिथि होंगी। 
जिला संघ कार्यकारिणी के सदस्य भी समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यकारिणी द्वारा 75 व 80 वर्ष आयु पूरी कर चुके सेवानिवृत अध्यापकों को सम्मानित किया जायेगा। 75 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापकों में महेंद्र सिंह राठौर ( सेवानि⋅ DPE) ,  कश्मीरी लाल ( H.T.), किशन लाल ( BEEO), इन्द्रजीत कौर ( J.B.T.), रुकमणी देवी ( J.B.T.) और मंगतराम वर्मा ( C.H.T.) के नाम शामिल है। 
वहीं 80 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापकों में श्रीकृष्ण गुप्ता को भी सम्मिलित किया गया है। संघ के प्रधान गुरदयाल सिंह सैनी ने सभी सेवा नि० अध्यापकों से अनुरोध किया है कि समय पर पहुंच कर सम्मान समारोह को सफल बनाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow