पूर्व सैनिक संगठन ने 90 किलोमीटर की मैराथन से पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश 

पूर्व सैनिक संगठन की जिला सिरमौर इकाई द्वारा शनिवार को पर्यावरण संरक्षण, महिला सुरक्षा व शहीदों के सम्मान का संदेश देने के लिए शनिवार को हरिपुरधार से नाहन तक की 90 KM Run का आयोजन

Aug 31, 2024 - 16:00
 0  13
पूर्व सैनिक संगठन ने 90 किलोमीटर की मैराथन से पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश 

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह   31-08-2024

पूर्व सैनिक संगठन की जिला सिरमौर इकाई द्वारा शनिवार को पर्यावरण संरक्षण, महिला सुरक्षा व शहीदों के सम्मान का संदेश देने के लिए शनिवार को हरिपुरधार से नाहन तक की 90 KM Run का आयोजन किया गया। 

मैराथन का शुभारंभ सेवानिवृत्त मेजर जनरल अतुल कौशिक ने किया। सुबह हरिपुरधार से दृष्टिबाधित धावक एवं मैराथनर विरेन्द्र सिंह उर्फ बबलू की अगवाई में पूर्व सैनिकों ने रन शुरू की और बाद दोपहर संगड़ाह पंहुचे। यहां पंहुचने पर व्यापार मंडल ने गर्मजोशी से मेजर कौशिक, रन में शामिल उनकी पत्नी, विरेन्द्र सिंह व अन्य पूर्व सैनिकों का मालाऐं पहनाकर स्वागत किया। 

मीडिया से बातचीत में सेवानिवृत्त मेजर जनरल ने कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से हुए अमानवीय कृत्य की निंदा की। उन्होंने राजगढ़ के पालू गांव तथा पांवटा के आंजभोज में इसी माह शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 इस दौरान उन्होंने उपमंडल संगड़ाह में बिना माइनिंग इंस्पेक्टर व वेट ब्रिज के करीब 782 बीघा भूमि पर चल रही चूना खदानों का मुद्दा भी उठाया और संबंधित विभाग व प्रशासन से अवैध व अवैज्ञानिक खनन पर कार्रवाई की अपील की। आज शाम रेणुकाजी में रात्रि ठहराव के बाद कल जिला मुख्यालय नाहन में रन का समापन होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow