प्रदेश कांग्रेस सरकार ने जानबुझ कर लटकाए निर्दलीय विधायको के इस्तीफे : डॉ बिंदल
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने कहा कि पिछले 2 महीनों से निर्दलीय विधायकों के प्रदेश कांग्रेस सरकार ने जानभुझ के इस्तीफे लटकाए रखें। लोकसभा व प्रदेश के 6 विधानसभा के हुए उपचुनाव के तुरंत बाद इस्तीफे मंजूर करना कांग्रेस सरकार ने अपने राजनीति फायदे व लाभ को साधा
![प्रदेश कांग्रेस सरकार ने जानबुझ कर लटकाए निर्दलीय विधायको के इस्तीफे : डॉ बिंदल](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_66603a37f3df4.jpg)
प्रदेश में एक बार फिर होंगे उपचुनाव, करोड़ो रुपये फिर होगा खर्च
प्रदेश की जनता पर कांग्रेस सरकार ने डाला अतिरिक्त आर्थिक बोझ
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 05-06-2024
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने कहा कि पिछले 2 महीनों से निर्दलीय विधायकों के प्रदेश कांग्रेस सरकार ने जानभुझ के इस्तीफे लटकाए रखें। लोकसभा व प्रदेश के 6 विधानसभा के हुए उपचुनाव के तुरंत बाद इस्तीफे मंजूर करना कांग्रेस सरकार ने अपने राजनीति फायदे व लाभ को साधा है। डॉ राजीव बिन्दल नाहन में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने अब एक बार फिर प्रदेश की जनता पर 3 उपचुनाव थोपे है । जबकि यह 3 विधनसभा के भी उपचुनाव लोकसभा के साथ होने चाहिए थे।
उन्होंने कहा कि कंग्रेस सरकार के अपने राजनीति फायदे के चलते अब प्रदेश की जनता पर फिर अतिरिक्त 35-40 करोड़ का आर्थिक बोझ डाला जाएगा। 2 महीने प्रदेश में कामकाज फिर ठप्प होकर रह जाएगा । उन्होंने कहा कि प्रदेश कंग्रेस सरकार के खिलाफ लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता का रिफ्रेंडम है जनमत है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)