कुल्लू में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम ने करवट बदली है। कुल्लू में बुधवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज

Jun 5, 2024 - 15:50
 0  19
कुल्लू में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     05-06-2024

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम ने करवट बदली है। कुल्लू में बुधवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। 

वहीं प्रदेश की राजधानी शिमला में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। जिला मुख्यालय चंबा में दोपहर 2:00 बजे हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

कांगड़ा जिले के कई भागों में अंधड़ के बाद बारिश और हल्की ओलावृष्टि हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज राज्य के कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। आज से तीन दिनों तक कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 8 जून तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। 9 जून से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बने रहने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow