प्रदेश में आपदा राहत के रूप में केंद्र सरकार ने 633 करोड रुपए किए जारी : रणधीर शर्मा 

केंद्र सरकार द्वारा आपदा में राहत के लिए जारी किए गए 633 करोड रुपए की मदद को लेकर भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने आभार जताया है। हिमाचल प्रदेश में बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से करोड़ों का नुकसान

Dec 13, 2023 - 19:33
 0  10
प्रदेश में आपदा राहत के रूप में केंद्र सरकार ने 633 करोड रुपए किए जारी : रणधीर शर्मा 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     13-12-2023

केंद्र सरकार द्वारा आपदा में राहत के लिए जारी किए गए 633 करोड रुपए की मदद को लेकर भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने आभार जताया है। हिमाचल प्रदेश में बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से करोड़ों का नुकसान हुआ है। 

राज्य सरकार को तत्काल राहत कार्यों के प्रबंधन में मदद करने के लिए 21 अगस्त को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से 200 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी की गई थी। भाजपा मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वित्तीय सहायता के रूप में 633 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दे दी है। 

इस साल मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से करोड़ों का नुकसान हुआ है. राज्य सरकार को तत्काल राहत कार्यों के प्रबंधन में मदद करने के लिए 21 अगस्त को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से 200 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी की गई थी। 

भाजपा नेता रणधीर शर्मा ने केन्द्र द्वारा जारी की गई मदद के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की केन्द्र ने पहले भी हिमाचल की मदद की है लेकिन प्रदेश सरकार उसका आभार जताने की जगह मदद न मिलने की बात कहती रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow