प्रदेश में बारिश का दौर शुरू,कई स्थानों पर 8 सितंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना

प्रदेश में बारिश का दौर शुरू,कई स्थानों पर 8 सितंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना

Sep 2, 2024 - 12:40
 0  15
प्रदेश में बारिश का दौर शुरू,कई स्थानों पर 8 सितंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    02-09-2024

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई स्थानों पर 8 सितंबर तक हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 2 व 3 सितंबर के लिए कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 

वहीं रविवार रात को नाहन में 143.5, श्री नयना देवी 130.6, पच्छाद 83.0, पांवटा साहिब 72.6, कटौला 55.1, धौलाकुआं 66.0, सुंदरनगर 46.2, पंडोह 34.0, चंबा 33.0, भरमौर 32.0, धर्मशाला 13.2, पालमपुर 30.0, मंडी 19.2, भरमौर 32.0 व नेरी में 21.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोमवार सुबह राजधानी शिमला में हल्की बारिश दर्ज की गई।

सोमवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से एक नेशनल हाईवे सहित 110 सड़कों पर वााहनों की आवाजाही ठप रही। इसके अतिरिक्त 427 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित चल रहे हैं। सबसे ज्यादा सेवाएं शिमला, मंडी, सिरमौर, कुल्लू व कांगड़ा जिले में प्रभावित हैं। पांवटा-शिलाई एनएच-707 पर हईनधार के पास भूस्खलन हुआ है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow