ब्रिलिएंट माउंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक समारोह में छात्रों ने बिखरे संस्कृति के रंग 

ब्रिलिएंट माउंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धौला कुआं का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां पेश की गई। कार्यक्रम में उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड सिरमौर मेजर दीपक धवन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की , जबकि सेसा हेल्थ केयर धौला कुआं के जीएम वेद प्रकाश सिंह ने बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर ब्रिलिएंट माउंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धौला कुआं के निदेशक पवन कुमार ने कहा कि यह स्कूल एक वर्ष पूर्व आरंभ हुआ है

Feb 6, 2026 - 19:15
 0  7
ब्रिलिएंट माउंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक समारोह में छात्रों ने बिखरे संस्कृति के रंग 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  06-02-2026
ब्रिलिएंट माउंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धौला कुआं का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां पेश की गई। कार्यक्रम में उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड सिरमौर मेजर दीपक धवन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की , जबकि सेसा हेल्थ केयर धौला कुआं के जीएम वेद प्रकाश सिंह ने बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर ब्रिलिएंट माउंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धौला कुआं के निदेशक पवन कुमार ने कहा कि यह स्कूल एक वर्ष पूर्व आरंभ हुआ है। 
उन्होंने कहा कि स्कूल में बेहतर शिक्षा के चलते आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण का रुझान ब्रिलिएंट माउंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रिलिएंट माउंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गई। इस अवसर पर छात्रों द्वारा पेश किए गए नेपाली नृत्य , हरियाणवी नृत्य , पंजाबी भांगड़ा , गिद्दा , राजस्थानी लोक नृत्य और सिरमौर सांस्कृतिक लोक नृत्य ने खूब तालियां बटोरी। उन्होंने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। पवन कुमार ने कहा कि स्कूल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करना है। 
उन्होंने बताया कि ब्रिलिएंट माउंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा छात्रों को संस्कारित शिक्षा दी जा रही है , ताकि छात्र अपनी संस्कृति से जुड़े रहे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विद्यालय का उद्देश्य न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता है , बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना भी है। इस अवसर पर मेजर दीपक कुमार धवन उप निदेशक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सिरमौर , वेद प्रकाश सिंह महाप्रबंधक एवं विनिर्माण प्रमुख सेसा हेल्थकेयर धौला कुआं ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। 
उन्होंने उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। ब्रिलियंट माउंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धौला कुआं की प्रधानाचार्य डॉ. कल्पना ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास , नेतृत्व कौशल और मजबूत मूल्य प्रणाली के निर्माण में सांस्कृतिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। 
उन्होंने अभिभावकों को उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। वर्ष 2026 का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास पूर्ण और यादगार तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों , अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों के लिए अविस्मरणीय क्षण छोड़ दिए। इस कार्यक्रम ने प्रतिभा , संस्कृति , अनुशासन और एकता का सुंदर प्रदर्शन किया, जिससे यह संपूर्ण ब्रिलियंट माउंट परिवार के लिए गर्व का क्षण बन गया।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow