भारतीय जनता पार्टी ही सबकी और समूचे समाज की पार्टी : डा. बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन शहर के वार्ड न0 8 में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सदस्यता अभियान में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा की आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया, वहीं दूसरी ओर इंडी गठबंधन के सभी घटक दलों ने भ्रष्टाचार बढ़ाया और देश विरोधी लोगों को ताकत प्रदान की

Sep 14, 2024 - 19:59
 0  10
भारतीय जनता पार्टी ही सबकी और समूचे समाज की पार्टी : डा. बिंदल

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  14-09-2024
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन शहर के वार्ड न0 8 में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सदस्यता अभियान में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा की आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया, वहीं दूसरी ओर इंडी गठबंधन के सभी घटक दलों ने भ्रष्टाचार बढ़ाया और देश विरोधी लोगों को ताकत प्रदान की। बिंदल ने कहा कि 2 सितंबर 2024 को दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से किया गया। 
भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है, जहां प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक, राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक और जिलाध्यक्ष से लेकर मण्डल अध्यक्ष तक, पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को 6 वर्ष बाद अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना होता है। यह और किसी राजनीतिक पार्टी में संभव नहीं हो सकता है, क्योंकि बाकी सभी पार्टियां जाति, क्षेत्र, परिवार या विशेष समुदाय पर आधारित पार्टी हैं। केवल भारतीय जनता पार्टी ही सबकी और समूचे समाज की पार्टी है। बिंदल ने कहा कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि किसी एक तस्वीर में राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष , जिला अध्यक्ष , मंडल अध्यक्ष और पूर्व के अध्यक्ष , एक साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हों। 
भाजपा 18 करोड़ कार्यकर्ताओं से मिलकर बनी पार्टी है। इस बार भाजपा के सदस्यता अभियान का लक्ष्य 10 करोड़ लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना है। अब तक सवा करोड़ से ज्यादा लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ चुके हैं और सभी कार्यकर्ता इस अभियान को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अधिकारों की समानता के साथ-साथ अवसर की भी समानता है। भाजपा में कोई बड़ा या छोटा नहीं, सभी को समान अवसर प्राप्त होते हैं। देश के विभिन्न राजनीतिक दलों में अगर कोई किसी खास परिवार, विशिष्ट खानदान या विशेष जाति से है, तभी पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है, मगर भारतीय जनता पार्टी में एक गरीब घर से आने वाले नरेन्द्र मोदी जैसे साधारण व्यक्ति भी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। 
भारतीय जनता पार्टी गांव, गरीब, वंचित, दलित, शोषित, किसान, युवा, महिला सशक्तिकरण की पार्टी है। यू उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों ने दलितों के साथ राजनीति की, उनको हक नहीं दिया और उनकी चिंता नहीं की। केवल भारतीय जनता पार्टी ने ही दलितों की चिंता की और उनके लिए कार्य किया। कांग्रेस पार्टी ने तो डॉ. भीमराव अंबेडकर को दो बार लोकसभा में जाने से रोकने के लिए हर तरह से प्रयास किए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow