मंडी शहर के पड्डल में आधुनिक इंडोर स्टेडियम का होगा निर्माण : अनिल शर्मा

खेलों इंडिया अभियान के तहत शहर के पडड़ल में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम के लिए सदर विधायक अनिल शर्मा ने कसरत शुरू दी है। इसी के चलते खेल विभाग के नाम जमीन होने के बाद शनिवार को स्पोर्टस ऑथारिटी ऑफ़ इंडिया के वास्तुकार विभाग की टीम ने प्रस्तावित जगह का दौरा किया

Sep 14, 2024 - 15:23
 0  31
मंडी शहर के पड्डल में आधुनिक इंडोर स्टेडियम का होगा निर्माण : अनिल शर्मा

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    14-09-2024

खेलों इंडिया अभियान के तहत शहर के पडड़ल में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम के लिए सदर विधायक अनिल शर्मा ने कसरत शुरू दी है। इसी के चलते खेल विभाग के नाम जमीन होने के बाद शनिवार को स्पोर्टस ऑथारिटी ऑफ़ इंडिया के वास्तुकार विभाग की टीम ने प्रस्तावित जगह का दौरा किया। उसके बाद पूरी टीम के साथ विचार विमर्श कर इसका प्रारूप बनाने के लिए दिशा निदेश दिए।

विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि मंडी के पड्डल में आधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। जिसमें लगभग 6 खेल कोर्ट प्रस्तावित है। जिसमें वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंड बॉल व बैडमिंटन के कोर्ट शामिल हैं। इसके साथ ही यहां पर पार्किंग स्थल भी बनाया जाएगा। 

इस बारे में देवता समिति के साथ भी वार्ता हो चुकी है, जिसके तहत मेले के दौरान इंडोर स्टेडियम को देवताओं के लिए खुला रखा जाएगा। अनिल शर्मा ने बताया कि वह खेलों को बढ़ावा देने के साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण के लिए भी भरसक प्रयास कर रहे हैं। इसमें उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार का सहयोग भी मिल रहा है। 

विधायक अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटन विभाग की तरफ से मंडी के कांगनी धार में बनने वाले शिवधाम प्रोजेक्ट के लिए 18 करोड़ की राशि जारी कर दी है। इसके साथ ही सीएम सुखविंद्र सिंह ने शिवधाम के लिए अतिरिक्त 125 करोड़ जारी करने की भी बात कही है।

इस मौके पर नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट, पीडब्ल्यूडी मंडी डिवीजन दो के अधिशाषी अभियंता डीके वर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow