यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 16-11-2025
नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय और जनप्रिय विधायक अजय सोलंकी ने आज बिक्रम बाग पंचायत के मंडेरूवा गांव का व्यापक दौरा किया। यह दौरा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने और आम जनता की समस्याओं को सुनने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। विधायक सोलंकी ने स्थानीय निवासियों के साथ विस्तारपूर्वक संवाद किया। उनकी समस्याओं को सुना और कई मामलों का त्वरित समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया। शेष समस्याओं के निवारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत आवश्यक एवं समयबद्ध कार्रवाई के दिशा-निर्देश जारी किए गए।
ग्रामीणों की मुख्य मांग मंडेरूवा नदी पर निर्माणाधीन पुल के कार्य को शीघ्र शुरू करवाने की थी। विधायक सोलंकी ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यक्तिगत रूप से पुल स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को दो टूक और स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पुल निर्माण कार्य में और देरी बर्दाश्त नहीं होगी, कार्य को तुरंत गति दी जाए ताकि ग्रामीणों को आवागमन में हो रही समस्याओं से जल्द से जल्द राहत मिल सके। आज के कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि गांव के अनेक परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।
इन परिवारों ने प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों , पारदर्शिता और जनहितैषी योजनाओं पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद , गफूर , इम्तियाज , गफ्फार खान , शकील , हनीफ मोहम्मद , सुरेंद्र , सुरेश , रफाकत , देशराज , सुनिल , मोहन , कमल , होशिन्द्र कुमार , इन्द्रपाल , इकलाख , जालम सिंह , कृष्ण , सोहन , राकेश , बबलू , हरभजन , जनक , बलजीत , सोम प्रकाश , दयाल , पूनम , शीला देवी , गुरमेलो , बाला देवी , नीतू , आरती , रूची तथा स्थानीय निवासी एवं सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।