महिलाओं के सवालों से बचते फिर रहे कांग्रेस नेता,1500 का झांसा देकर महिलाओं से लिए वोट : विश्वचक्षु

प्रदेश की सुक्खू सरकार के नेता अब महिलाओं के सवालों से बचते फिर रहे है। महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने का वादा कर महिलाओं से कांग्रेस ने वोट तो ले लिए, लेकिन महिलाओं के सवालों के जवाब, कांग्रेस नेताओं को देते नहीं बन रहे

Oct 6, 2023 - 15:36
 0  16
महिलाओं के सवालों से बचते फिर रहे कांग्रेस नेता,1500 का झांसा देकर महिलाओं से लिए वोट : विश्वचक्षु

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    05-10-2023

प्रदेश की सुक्खू सरकार के नेता अब महिलाओं के सवालों से बचते फिर रहे है। महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने का वादा कर महिलाओं से कांग्रेस ने वोट तो ले लिए, लेकिन महिलाओं के सवालों के जवाब, कांग्रेस नेताओं को देते नहीं बन रहे हैं।

प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर विश्वचक्षु ने शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में कहा कि अब तो कांग्रेस नेता यहां तक कहने लगे हैं कि 1500 रुपये की बात लोकसभा चुनावों के बाद देखी जाएगी। इस संदर्भ में हाल ही में मंडी से संबंधित वरिष्ठ कांग्रेस नेता का वीडियो भी वायरल हुआ है। 

विश्वचक्षु ने कहा कि इससे कांग्रेस की कथनी व करनी का अंतर स्पष्ट हो जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने कांग्रेस द्वारा किए गए वादे अनुसार पूरा हिसाब बना लिया है कि अब कांग्रेस से जनवरी से लेकर सितंबर तक 13500 रुपये लेने हैं। 

उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियां और वादे करना कांग्रेस की आदत है, लेकिन अब गारंटियों के नाम पर ठगी गई जनता, आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को करारा जवाब देने का मन बना चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow