महिला मंडलों के सहयोग से जंगलों में लगाए जाने वाले पौधों का किया जाएगा संरक्षण  

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि पंचायतों में महिला मंडलों के सहयोग से जंगलों में लगाए जाने वाले पौधों का संरक्षण किया जाएगा। इसकी एवज में महिला मंडलों को पैसा भी दिया जाएगा, जो उनकी कमाई का जरिया बनेगा

Sep 5, 2024 - 13:25
 0  8
महिला मंडलों के सहयोग से जंगलों में लगाए जाने वाले पौधों का किया जाएगा संरक्षण  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    05-09-2024

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि पंचायतों में महिला मंडलों के सहयोग से जंगलों में लगाए जाने वाले पौधों का संरक्षण किया जाएगा। इसकी एवज में महिला मंडलों को पैसा भी दिया जाएगा, जो उनकी कमाई का जरिया बनेगा। लाहुल स्पीति से इसकी शुरुआत हो गई है। इसके साथ सरकार वनों को आगजनी की घटनाओं से बचाने और पौधों के संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में वन मित्रों की भी भर्ती करेगी और यह भर्ती टेंपरेरी आधार पर होगी। 

बुधवार को विधानसभा में विधायक रणधीर शर्मा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह जानकारी सदन को दी। मुख्यमंत्री ने माना कि हर साल लाखों पौधे लगाए जाते हैं, जिस पर करोड़ों रुपए का खर्च किया जाता है, मगर इन पौधों की सरवाइवल रेट मात्र 50 फीसदी तक है। उन्होंने कहा कि जिस पंचायत में पौधारोपण होगा, वहां के महिला मंडल को भी इसमें शामिल किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान में 60 फीसदी फलदार पौधे ही लगाए जाने का प्रावधान किया गया है। विधायक रणधीर शर्मा द्वारा वन क्षेत्रों में वन विभाग की योजनाओं के तहत धन के आबंटन में पक्षपात के आरोपों को सीएम ने नकारते हुए कहा कि इसमें कोई भेदभाव नहीं हो रहा है और सभी हलकों में बराबर पैसा बांटा जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow