यमुना में डूबे शिलाई क्षेत्र के तीनों युवकों के शव बरामद , आज यमुना घाट पर होगा अंतिम संस्कार 

जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र के तीनों युवकों के शव मिल गए हैं। इनमें से एक युवक का शव  24 सितंबर को , जबकि दूसरे का शव  25 को और तीसरे युवक का शव आज बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर को गुरु की नगरी पांवटा साहिब में गुरुद्वारे के समीप यमुना नदी में शिलाई क्षेत्र के गवाली गांव के रहने वाले तीन युवक यमुना नदी में नहाने उतरे थे , इस दौरान तेज बहाव के चलते नदी में डूब गए

Sep 26, 2025 - 10:35
 0  209
यमुना में डूबे शिलाई क्षेत्र के तीनों युवकों के शव बरामद , आज यमुना घाट पर होगा अंतिम संस्कार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  26-09-2025
जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र के तीनों युवकों के शव मिल गए हैं। इनमें से एक युवक का शव  24 सितंबर को , जबकि दूसरे का शव  25 को और तीसरे युवक का शव आज बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर को गुरु की नगरी पांवटा साहिब में गुरुद्वारे के समीप यमुना नदी में शिलाई क्षेत्र के गवाली गांव के रहने वाले तीन युवक यमुना नदी में नहाने उतरे थे , इस दौरान तेज बहाव के चलते नदी में डूब गए। 
इसकी सूचना जैसे ही प्रशासन को चली तो प्रशासन ने सर्च अभियान आरंभ किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक युवक अमित का शव दूसरे दिन कलेसर के पास मिला , जबकि दूसरे युवक रजनीश का शव  25 सितंबर को यमुनानगर के समीप यमुना नदी में पाया गया। तीसरे युवक रजनीश का का 26 सितंबर को तड़के हथिनी कुंड बैराज के पास मिला। जानकारी के मुताबिक इनमें से रजनीश और कमलेश दोनों सगे भाई थे जबकि अमित भी इसी गांव का रहने वाला था। अमित का अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा गत दिन अपने पैतृक गांव में किया गया। 
जबकि कमलेश और रजनीश का अंतिम संस्कार आज पांवटा साहिब के यमुना घाट पर किया जाएगा। गौर हो कि दो दिनों तक एसडीआरएफ और एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया , लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो प्रशासन ने सेना की मदद ली। सेना के जवानों ने लापता दोनों युवकों के शव ढूंढ लिए। बताते है कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों द्वारा पांवटा साहिब के यमुना घाट पर ही दोनों का अंतिम संस्कार किया जायेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow