यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 09-03-2026
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने दिल्ली में यूजीसी के खिलाफ स्वर्ण समाज के लोगों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान की गई पुलिस की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। रुमित ठाकुर जिला मुख्यालय नाहन में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। रुमित ठाकुर ने कहा कि यूजीसी के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से स्वर्ण समाज के लोग दिल्ली में इकट्ठा हुए थे और इस दौरान पुलिस द्वारा यहां पहुंचे लोगों के खिलाफ बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की गई जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सभी प्रदर्शन कार्यों को डिटेन किया गया और कई घंटे के बाद उनको छोड़ गया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस तरह केंद्र सरकार और भाजपा के इशारे पर पुलिस ने स्वर्ण समाज के पदाधिकारियों के साथ बर्बरता की, उसका जवाब आने वाले चुनाव में स्वर्ण समाज की जनता देगी। रुमित ठाकुर ने कहा कि भाजपा को स्वर्ण समाज के लोगों ने सत्ता तक पहुंचाया है, लेकिन अब वही भाजपा यूजीसी बिल लाकर स्वर्ण समाज के बच्चों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का रास्ता बना रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा हिंदुत्व की बात करती है और दूसरी ओर देश के लोगों को आपस में लड़वाने का काम कर रही है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर बंटवारे की राजनीति करने का आरोप लगाया। रुमित ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 70 प्रतिशत से अधिक सवर्ण समाज है, लेकिन भाजपा के नेता यूजीसी के मुद्दे पर चुप हैं।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने इस मुद्दे पर पहले कोई प्रतिक्रिया क्यों ? नहीं दी और सुप्रीम कोर्ट से यूजीसी एक्ट को स्टे मिलने के बाद ही बयान क्यों दिया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता पूछ रही है कि सांसद कंगना रनौत, सुरेश कश्यप और राजीव भारद्वाज को क्या स्वर्ण समाज ने वोट नहीं दिए। रुमित ठाकुर ने कहा कि भाजपा जब दूसरों की बलि लेती है तो खुश होती है , लेकिन जब लोग भाजपा का विरोध करते हैं तो पुलिस के माध्यम से उन्हें जेल भेजने का प्रयास किया जाता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग स्वर्ण समाज के लिए काले कोबरे से भी ज्यादा खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी हिमाचल प्रदेश की जनता को तीसरा विकल्प देगी और 2029 के लोकसभा चुनाव में सवर्ण समाज की जनता भाजपा को 40 सीटों तक सीमित कर देगी। इस अवसर पर शालिंदर ठाकुर , मनीष ठाकुर , जगदेव ठाकुर , योगराज ठाकुर , अजय ठाकुर , कुलदीप ठाकुर , वीर सिंह और सुखदेव ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।