रोहड़ू उपमंडल के टिक्कर क्षेत्र में मानव कंकाल मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
प्रदेश की राजधानी के रोहड़ू उपमंडल के टिक्कर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब कशैनी गांव के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का मानव कंकाल बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 21-02-2026
प्रदेश की राजधानी के रोहड़ू उपमंडल के टिक्कर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब कशैनी गांव के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का मानव कंकाल बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को पुलिस चौकी टिक्कर को फोन पर पूर्व वार्ड सदस्य ने जानकारी दी कि गांव के दो लोगों ने कशैनी जंगल में पानी की बावड़ी के पास एक मानव कंकाल देखा है। सूचना मिलते ही पुलिस दल तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गया।
मौके पर पहुंचने पर पुलिस को अंकुश जनारथा, कपिल पांचटा और सुरजीत दत्ता मौजूद मिले। प्रारंभिक जांच के दौरान बावड़ी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल बरामद हुआ। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए एसएफएसएल जुन्गा की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा सके।
पुलिस को मौके पर एक पेड़ से रस्सी का फंदा भी मिला है, जिससे मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। वहीं घटनास्थल से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। जांच में मोबाइल के कवर से दो एयरटेल सिम कार्ड और फोन के अंदर से एक अन्य सिम कार्ड मिला।
What's Your Reaction?



