रोहतांग दर्रा सहित लाहौल की ऊंची चोटियों पर लगातार तीसरे दिन बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई है। सोमवार सुबह 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित लाहौल की ऊंची चोटियों पर हिमपात हु
यंगवार्ता न्यूज़ - लाहौल स्पीति 15-12-2025
हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई है। सोमवार सुबह 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित लाहौल की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से शीतलहर बढ़ गई है।
राजधानी शिमला सहित कुल्लू में भी सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। प्रदेश के किसान व बागवान लंबे समय से अच्छी बारिश के इंतजार में है। मौसम खराब रहने से ठंडक बढ़ गई है।
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.6, सुंदरनगर 6.5, भुंतर 8.0, कल्पा 2.0, धर्मशाला 7.0, ऊना 7.7, नाहन 9.8, पालमपुर 7.0, सोलन 5.0, मनाली 6.9, कांगड़ा 7.3, मंडी 8.1, बिलासुपर 8.5, हमीरपुर 7.4, जुब्बड़हट्टी 9.8, कुफरी 10.6, कुकुमसेरी -5.7, नारकंडा 8.1, रिकांगपिओ 4.5, सेऊबाग 4.6, बरठीं 6.7, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 5.3, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -2.7 व बजाैरा में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
राज्य में अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
What's Your Reaction?