विधायक भोरंज सुरेश कुमार ने 41 जरुरतमंदों को14.57 लाख किये वितरित 

विधायक सुरेश कुमार ने शनिवार को यहां लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित एक कार्यक्रम में क्षेत्र के 41 जरुरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष वित्तीय सहायता के तहत लगभग 14.57 लाख रुपये की राशि के दस्तावेज वितरित किए

Aug 31, 2024 - 15:39
 0  15
विधायक भोरंज सुरेश कुमार ने 41 जरुरतमंदों को14.57 लाख किये वितरित 

यंगवार्ता न्यूज़ - भोरंज    31-08-2024

विधायक सुरेश कुमार ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित एक कार्यक्रम में क्षेत्र के 41 जरुरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष वित्तीय सहायता के तहत लगभग 14.57 लाख रुपये की राशि के दस्तावेज वितरित किए तथा यह राशि ऑनलाइन माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित की।

उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारियों के शिकार गरीब एवं जरुरतमंद लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है। सुरेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू इस तरह के जरुरतमंद लोगों की प्राथमिकता के आधार पर मदद करते हैं। 

भोरंज विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से सबसे ज्यादा लोगों की मदद की गई है। सुरेश कुमार ने बताया कि अभी इस तरह के कई अन्य मामलों में भी धनराशि मंजूर की गई जोकि शीघ्र ही जरुरतमंद लोगों के खातों में डाल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों के लिए यह राशि बहुत बड़ा सहारा साबित होगी।
 
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं और इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया। जबकि, अन्य जनसमस्याओं के अतिशीघ्र समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
 
इस मौके पर एसडीएम संजय स्वरूप, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव लाल मेहर, अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य लोग भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow