शिमला पुलिस की बड़ी सफलता : पंजाब के लुधियाना से चिट्टे की सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार  

राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कृष्णा नगर क्षेत्र में चिट्टे यानी हेरोइन के साथ पकड़े गए दो युवकों से पूछताछ के बाद नशे की सप्लाई से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ

Dec 30, 2025 - 19:25
 0  24
शिमला पुलिस की बड़ी सफलता : पंजाब के लुधियाना से चिट्टे की सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    30-12-2025

राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कृष्णा नगर क्षेत्र में चिट्टे यानी हेरोइन के साथ पकड़े गए दो युवकों से पूछताछ के बाद नशे की सप्लाई से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। 

मामले में शिमला पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से चिट्टे की सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर शिमला लाया है। पुलिस के अनुसार थाना सदर शिमला में 25 दिसंबर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

इस दौरान पुलिस ने कृष्णा नगर क्षेत्र से 6.360 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की थी। मौके से शिमला निवासी दो युवकों, 29 वर्षीय अंकुश उर्फ सुदामा और 25 वर्षीय प्रवीण चौहान उर्फ बॉबी को गिरफ्तार किया गया था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी नशे का इस्तेमाल स्वयं करने के साथ-साथ इसे आगे सप्लाई करने की भी फिराक में थे। पुलिस द्वारा की गई गहन पूछताछ में दोनों युवकों ने खुलासा किया कि उन्हें चिट्टे की आपूर्ति पंजाब के लुधियाना निवासी सागर नामक व्यक्ति द्वारा की जाती थी। इस अहम जानकारी के आधार पर शिमला पुलिस की एक विशेष टीम को तुरंत लुधियाना भेजा गया।

मामले की पुष्टि करते हुए एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। मामले में आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस का उद्देश्य नशे की सप्लाई चेन को पूरी तरह से तोड़ना है ताकि युवाओं को इस घातक लत से बचाया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow