सोलन के नालागढ़ में दोपहर एक युवक को मारी गोली,वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार

नालागढ़ के वार्ड दो में दिन दहाड़े बदमाश ने एक युवक पर गोली दाग दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। गोली से घायल युवक को स्थानीय नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर

Mar 17, 2026 - 17:17
 0  24
सोलन के नालागढ़ में दोपहर एक युवक को मारी गोली,वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    17-03-2026

नालागढ़ के वार्ड दो में दिन दहाड़े बदमाश ने एक युवक पर गोली दाग दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। गोली से घायल युवक को स्थानीय नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इस दौरान परिजनों ने इस गोलीकांड के मामले को आपसी रंजिश बताया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार नालागढ़ शहर के वार्ड दो में मंगलवार दोपहर दिन दहाड़े गोलीकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल युवक की पहचान आमिर खान पुत्र रोशन निवासी वार्ड दो नालागढ़ के रूप में हुई है। 

घटना दोपहर करीब 12:00 बजे के आसपास हुई, जब एक युवक ने अचानक आमिर खान पर गोली चला दी। गोली आमिर के दाहिने हाथ में लगी, जबकि उसके कुछ छर्रे पेट में भी जा घुसे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


घटना के बाद परिजन घायल को तुरंत नालागढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। 

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में गोली लगने का मामला आया था और मरीज की हालत गंभीर होने के कारण उसे तुरंत रेफर किया गया। वहीं घायल युवक की माता ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते उनके बेटे पर हमला किया गया है। उन्होंने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अशोक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके लिए टीमें भी गठित कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow