प्रदेशभर के स्कूलों में तंबाकू फ्री स्कूलों का पता लगाने के लिए शुरू सर्वे,स्कूलों को निर्देश जारी 

प्रदेशभर के स्कूलों में तंबाकू फ्री स्कूलों का पता लगाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से विशेष रूप से टीम का भी गठन स्कूलों में किया है। सभी स्कूलों में सर्वे के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों को निर्देश भी जारी

Aug 22, 2025 - 15:56
Aug 22, 2025 - 15:58
 0  39
प्रदेशभर के स्कूलों में तंबाकू फ्री स्कूलों का पता लगाने के लिए शुरू सर्वे,स्कूलों को निर्देश जारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    22-08-2025

प्रदेशभर के स्कूलों में तंबाकू फ्री स्कूलों का पता लगाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से विशेष रूप से टीम का भी गठन स्कूलों में किया है। सभी स्कूलों में सर्वे के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। 

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और शिक्षा विभाग की ओर से ये कार्य किया जा रहा है। 31 अगस्त तक स्कूलों में मूल्यांकन कार्य पूरा किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग की ओर से उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसी के साथ प्रदेश के स्कूलों में तंबाकू निषेध पर प्रतियोगिताएं भी करवाई जा रही हैं।

खास बात ये है कि स्कूलों में तंबाकू प्रवृत्ति का पता लगाने के लिए विशेष प्रश्न भी तैयार किए गए हैं। इन प्रश्नों को स्कूलों में भेजा गया है। प्रश्नों के माध्यम ये वे पता लगा सकते हैं कि स्कूल तंबाकू फ्री है। इसी के साथ स्कूल के 100 मीटर के दायरे में भी तंबाकू की बिक्री को बैन गया है, जबकि स्कूल में तंबाकू फ्री कैंपस के बोर्ड भी लगाए गए हैं। 

इन सभी चीजों का पता लगा कर टीम की ओर से रिपोर्ट तैयार होगी। इसमें 90 या इससे अधिक अंक लेने वाले स्कूलों को तंबाकू मुक्त घोषित किया जाएगा। गौर रहे कि प्रदेश के स्कूलों को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए तंबाकू निषेध प्रतियोगिताएं भी समय-समय पर करवाई जा रही हैं। 

इसी के साथ क्विज प्रतियोगिता और रैली के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं। विद्यार्थियों में बढ़ती हुई नशे की प्रवृति को देखते हुए विभाग की आरे से इस प्रकार का कदम उठाया है। स्कूल के आसपास यदि नियमों का उल्लंघन होता है तो 50 से 200 रुपये का चालान भी किया जाएगा। इसे देखते हुए ही प्रदेश के समस्त शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित करने के निर्देश दिए हैं। 

सभी प्राथमिक, मिडल व माध्यमिक विद्यालयों में सर्वे किया जा रहा है। नौ बिंदुओं पर मूल्यांकन होगा। अगर संस्थान के आसपास गुटखा और तंबाकू की दुकानें हैं तो उनसे तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ या नोडल अधिकारी से शिकायत भी लोग कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow