हरियाणा में कांग्रेस का खर्ची-पर्ची सरकार लाने का सपना नहीं होगा पूरा : अनुराग सिंह ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हरियाणा विधानसभा चुनावों में रतिया , कलायत व पिंजौर में आधा दर्जन कार्यक्रमों के माध्यम से हरियाणा के विकास को अनवरत जारी रखने के लिए फिर कमल खिलाने व भारी मतों से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वाहन किया। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज हरियाणा कांग्रेस में एक अनार सौ बीमार की स्थिति बन गई है

Sep 18, 2024 - 19:11
 0  11
हरियाणा में कांग्रेस का खर्ची-पर्ची सरकार लाने का सपना नहीं होगा पूरा : अनुराग सिंह ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - चंडीगढ़  18-09-2024
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हरियाणा विधानसभा चुनावों में रतिया , कलायत व पिंजौर में आधा दर्जन कार्यक्रमों के माध्यम से हरियाणा के विकास को अनवरत जारी रखने के लिए फिर कमल खिलाने व भारी मतों से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वाहन किया। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज हरियाणा कांग्रेस में एक अनार सौ बीमार की स्थिति बन गई है। स्थानीय कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं की आपसी सिर फुटौवल के सामने इनका शीर्ष नेतृत्व लाचार व बेबस नज़र आ रहा है। हरियाणा में हुड्डा राज में दलितों पर हुए अत्याचार को कौन भुला सकता है। जहां जहां कांग्रेस की सरकारें रहीं इन्होंने दलितों पर बेहिसाब जुल्म ढाए। 
19 अप्रैल 2010 में मिर्चपुर में कांग्रेस राज में दलितों पर कितने बेरहमी से अत्याचार ढाया गया, कौन भूल सकता है? इनके समय में दलित अपने आप को डरा, सहमा महसूस करते थे, और हुड्डा जी उनको न्याय नहीं दिला पाए। और तो और हुड्डा परिवार आज तक एक दलित बेटी सैलजा जी का सम्मान नहीं कर पाए, तो बाक़ी प्रदेश भर के दलितों के लिए क्या ही करेंगे? अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार बनाने की गलतफहमी में जी रही कांग्रेस हरियाणा में खर्ची-पर्ची का राज वापस लाने का सपना देख रही है। कांग्रेस सरकारी नौकरियाँ बेचने की तैयारी कर रही है। इनके नेता गली-गली कहते घूम रहे कि सरकार आएगी तो पहले अपना और अपने रिश्तेदारों का घर भरेंगे, रेवड़ियों की तरह अपनों को नौकरियां देंगे। 
हरियाणा की जनता कांग्रेस के इन खतरनाक मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी और इन्हें फिर से विपक्ष में ही बैठायेगी। भाजपा ने बिना भाई-भतीजावाद के बिना खर्ची-पर्ची के सवा लाख नौकरियां दीं। कांग्रेस हरियाणा को जाति, धर्म, संप्रदाय में बाँटने की कोशिश कर रही है, इसलिए जनता से निवेदन है कि बिना बँटे यहाँ फिर भाजपा सरकार बनायें और प्रदेश की खुशहाली बनाए रखें। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि  कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी कहते है कि कांग्रेस आरक्षण खत्म देगी। क्या ये बाबा साहब के संविधान से खिलवाड़ और हमारे पिछड़े वर्ग के भाइयों-बहनों के हक पर डाका नहीं है? 
मोदी सरकार ने तो आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को भी आरक्षण देने का काम किया तो फिर कांग्रेस आरक्षण खत्म क्यों करना चाहती है? हरियाणा महाभारत की भूमि है और जैसे कौरवों ने पांडवों की जमीन हड़पने का काम किया था उसी तरह कांग्रेस पार्टी हरियाणा में फिर किसानों की जमीन हड़पने की तैयारी कर रही है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में सेना के लिए जो कार्य हुए हैं, वह पिछले 60 वर्षों में भी नहीं हुए होंगे। हमने सेना की वर्षों पुरानी मांग, वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। अभी तक एक लाख करोड़ से ज्यादा पैसा हम हमारे बहादुर पूर्व सैनिकों को दे चुके हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow