हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में लगातार चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में 2-3 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना
![हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_666fe2112a0be.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 27-06-2024
हिमाचल प्रदेश में लगातार चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में 2-3 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।
राज्य में 3 जुलाई तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान है। 28 जून से बारिश रफ्तार पकड़ेगी। अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। 28 जून व 1 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो, जबकि 29 व 30 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
उधर, आज भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है। यहां सुबह बूंदाबांदी हुई। कांगड़ा जिले के कई भागों में भी बारिश हुई। बीते 24 घंटों के दौरान रोहड़ू में 24.0, जोत 23.0, कांगड़ा 20.8, पालमपुर 19.6, ऊना 14.4, देहरा गोपीपुर 14.3, भराड़ी 12.6, सराहन 12.0, सोलन 9.6, कंडाघाट 8.8, जोगिंद्रनगर 7.0 और बैजनाथ में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
थुरल के पास पालमपुर-सुजानपुर राजमार्ग पर नाले के ऊपर बने पुल की हालत खस्ता है। पुल के दोनों तरफ लगी रेलिंग टूट गई है और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। गुरुवार को बारिश से पुल पर पानी जमा हो गया।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)