हिमाचल प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 24 और स्कूलों को किया बंद,अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 24 और स्कूलों को बंद कर दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 19 प्राइमरी और पांच मिडिल स्कूल डी-नोटिफाई किए गए हैं।  

Apr 8, 2026 - 19:08
 0  31
हिमाचल प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 24 और स्कूलों को किया बंद,अधिसूचना जारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    08-04-2026

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 24 और स्कूलों को बंद कर दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 19 प्राइमरी और पांच मिडिल स्कूल डी-नोटिफाई किए गए हैं।  

बंद किए गए स्कूलों के शिक्षण और गैर शिक्षण स्फाफ, आधारभूत संरचना, कार्यालय अभिलेख और अन्य स्टॉक आदि को शिफ्ट करने का कार्य 17 अगस्त 2024 और 11 सितंबर 2025 के माध्यम से पहले ही जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार होगा।

बंद किए स्कूलों में शिमला जिले के 16, सिरमाैर तीन, सोलन एक और लाहाैल-स्पीति के चार स्कूल शामिल हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार इन स्कूलों में एक भी बच्चा पंजीकृत नहीं था। इस वजह से स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। सरकार का तर्क है कि जिन स्कूलों में छात्र ही नहीं हैं, उन्हें चलाए रखना संसाधनों की बर्बादी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow