हिमाचल में आफत की बारिश , बादल फटने और भूस्खलन से 261 सड़कें बाधित 

हिमाचल प्रदेश में भारी का दाैर लगातार जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान जोगिंद्रनगर में 52.0 , नाहन 28.8 , पालमपुर 28.8 , पांवटा साहिब 21.0, ऊना 18.0, बरठीं 17.4, कांगड़ा 15.6 और श्री नयना देवी में 12.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में शनिवार सुबह 10:00 बजे तक 261 सड़कें ठप रहीं। राज्य में 300 बिजली ट्रांसफार्मर और 281 जल आपूर्ति स्कीमें भी प्रभावित चल रही हैं। सबसे अधिक 176 सड़कें मंडी जिले में बाधित हैं

Jul 5, 2025 - 17:00
 0  9
हिमाचल में आफत की बारिश , बादल फटने और भूस्खलन से 261 सड़कें बाधित 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  05-07-2025

हिमाचल प्रदेश में भारी का दाैर लगातार जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान जोगिंद्रनगर में 52.0 , नाहन 28.8 , पालमपुर 28.8 , पांवटा साहिब 21.0, ऊना 18.0, बरठीं 17.4, कांगड़ा 15.6 और श्री नयना देवी में 12.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में शनिवार सुबह 10:00 बजे तक 261 सड़कें ठप रहीं। राज्य में 300 बिजली ट्रांसफार्मर और 281 जल आपूर्ति स्कीमें भी प्रभावित चल रही हैं। सबसे अधिक 176 सड़कें मंडी जिले में बाधित हैं। 
कुल्लू में 39 व सिरमौर जिले में 19 सड़कें बाधित हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में 7 व 8 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 6 जुलाई के लिए कांगड़ा, मंडी व सिरमौर जिले के कुछ स्थानों पर भारी से अत्याधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है। 5 व 9 जुलाई के लिए कुछ स्थानों पर येलो अलर्ट है।  विभाग के अनुसार 5 से 9 जुलाई तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 10 और 11 जुलाई कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। 
सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस मानसून सीजन में 20 जून से 4 जुलाई तक 72 लोगों की जान गई है। 113 लोग घायल हुए हैं। 251 मवेशियों की मौत हुई है। 122 से अधिक घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 208 गोशालाएं भी तबाह हो गईं। नुकसान का आंकड़ा 54,109.17 लाख रुपये तक पहुंच गया है। सड़क हादसों में 27 लोगों की मौत हुई है।  
 

किस जिले में कब भारी बारिश का अलर्ट

6 जुलाई: ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू, शिमला व सोलन जिले के कुछ भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।
7 जुलाई: ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट।
8 जुलाई: ऊना, हमीरपुर, चंबा व कांगड़ा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट, अन्य जिलों के लिए येला।
5 व 9 जुलाई: सभी जिलों के लिए  येलो अलर्ट जारी।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow