सर्व धर्म सद्भाव का सन्देश देते हुए मंदिर व मस्जिद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने चलाया सफाई कार्यक्रम

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने रविवार को जिला शिमला में हिन्दू - मुस्लिम एकता का सन्देश देते हुए धार्मिक स्थलों कि सफाई करते हुए हिन्दू धर्म स्थलों क़े साथ साथ ईदगाह में भी सफाई कार्यक्रम किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बिलाल शाह ने इस अवसर पर कहा कि जिस तरह राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पूरे देश भर में धूम है

Jan 21, 2024 - 19:30
Jan 21, 2024 - 19:31
 0  11
सर्व धर्म सद्भाव का सन्देश देते हुए मंदिर व मस्जिद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने चलाया सफाई कार्यक्रम
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  21-01-2024
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने रविवार को जिला शिमला में हिन्दू - मुस्लिम एकता का सन्देश देते हुए धार्मिक स्थलों कि सफाई करते हुए हिन्दू धर्म स्थलों क़े साथ साथ ईदगाह में भी सफाई कार्यक्रम किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बिलाल शाह ने इस अवसर पर कहा कि जिस तरह राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पूरे देश भर में धूम है। 
हम भी इसमें खुद को सहभागी बनने पर अत्यंत हर्षित व गौरवन्वित महसूस कर रहे है। पूरे देश में 22 जनवरी तक चल रहे कार्यक्रम को अपने धर्मस्थल पर आयोजित कर मोदी क़े स्वछता क़े आह्वान पर सभी धर्मस्थलों की सफाई को रुल्दु भट्टा शिव मंदिर व ईदगाह पर आयोजित किया गया। सभी धर्म सदभावना का सन्देश जो भारत देश में ही दिखता है। उसमें मुस्लिम समाज ने भी साथ पूरा किया है। उन्होंने पूरे मुस्लिम समुदाय से आह्वान किया कि कल क़े ऐतिहासिक दिन सभी 22 जनवरी क़े राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा क़े अवसर पर चलाये कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लें और आपसी धर्मसद्भाव का सन्देश समाज में दें।

इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी संजय सूद , अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिलाल अहमद , महामंत्री इमरान खान , पार्षद सरोज ठाकुर , संजीव ठाकुर , मीडिया प्रभारी सलीम खान , हाजी अबुजान , सिकंदर , मोहम्मद , अफ़ज़ान , जाकिर अहमद , शकीर् अहमद , सायर बेगम , आसमा , खुशनसीब एवं नाजिया शमिल आदि  उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow