सगड़ाह के लुधियाना में चार लाख से बनेगा मंच , क्रिकेट प्रतियोगिता में बोले ,  विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत संगडाह के लुधियाना में बाईलेश्वर क्रिकेट क्लब लुधियाना द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल युवाओं को देश हित में राष्ट्र को मजबूत करने में लगाना चाहिए

Jan 20, 2024 - 19:27
Jan 20, 2024 - 19:31
 0  10
सगड़ाह के लुधियाना में चार लाख से बनेगा मंच , क्रिकेट प्रतियोगिता में बोले ,  विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  20-01-2024
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत संगडाह के लुधियाना में बाईलेश्वर क्रिकेट क्लब लुधियाना द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल युवाओं को देश हित में राष्ट्र को मजबूत करने में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के खिलाड़ियों ने प्रदेश और देश का हमेशा मान बढ़ाया है और कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सिरमौर और हिमाचल का नाम रोशन किया है।उन्होंने कहा कि खेल में विद्यार्थियों का अच्छा भविष्य है और खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ हमें शिक्षा की तरफ भी विशेष ध्यान देना चाहिए। विनय कुमार ने कहा कि लुधियाना के इस खेल मैदान को और अच्छी तरह से विकसित किया जाएगा। 
उन्होंने इस खेल मैदान  में मंच निर्माण के लिए प्रथम चरण में 4 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मैदान में बिजली और पानी की व्यवस्था भी की जाएगी जिसके लिए उन्होंने जल शक्ति और बिजली विभाग को निर्देश दिए। उन्होने कहा कि इस मैदान में आने वाले समय में और अधिक टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे ऐसी आशा करते हैं। विनय कुमार ने क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्रिकेट क्लब को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी युवाओं के लिए किए जाने चाहिए। बाईलेश्वर क्रिकेट क्लब लुधियाना के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर और सचिव सुभाष ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विधानसभा उपाध्यक्ष को बाईलेश्वर क्रिकेट क्लब लुधियाना ने शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। 
इस प्रतियोगिता में 86 टीमों के करीब 900 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार में 51,555 रुपये रखे गए हैं। खण्ड कांग्रेस अध्यक्ष तपेन्दर चौहान ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का इस कार्यक्रम में भाग लेने पर आभार जताया। उन्होने कहा कि रेणुका चुनाव क्षेत्र डॉक्टर परमार का चुनाव क्षेत्र है और रेणुका क्षेत्र को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। 
उन्होने कहा कि डॉक्टर प्रेम सिंह ने 6 बार रेणुका विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया और वर्ष 2012 से विनय कुमार हमारे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। तहसीलदार सागड़ाह प्रोमिला, बीडीओ चेतन चौहान, कांग्रेस सचिव नेत्र सिंह तोमर, बीड़ीसी अध्यक्ष तेजेंदर कँवल, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव ओ. पी. ठाकुर, मोहन लाल शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान वीरेंद्र ठाकुर, महिला मण्डल सदस्य, विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभिन्न विभागों के अधिकारी व क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow