पीएम मोदी को भी अपने साथ हिमाचल लाएं नड्डा , केंद्र से मिली सहायता ऊंट के मुंह में जीरे के समान : विक्रमादित्य सिंह 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल दौरे पर हैं। यहां वे सिरमौर, शिमला और बिलासपुर में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं. इस बीच हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि भाजपा के नेता हिमाचल आ तो रहे हैं , लेकिन बहुत देरी से आ रहे

Aug 20, 2023 - 17:52
Aug 20, 2023 - 18:00
 0  23
पीएम मोदी को भी अपने साथ हिमाचल लाएं नड्डा , केंद्र से मिली सहायता ऊंट के मुंह में जीरे के समान : विक्रमादित्य सिंह 
यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला  20-08-2023

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल दौरे पर हैं। यहां वे सिरमौर, शिमला और बिलासपुर में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं. इस बीच हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि भाजपा के नेता हिमाचल आ तो रहे हैं , लेकिन बहुत देरी से आ रहे हैं। 
विक्रमादित्य सिंह ने तंज करते हुए कहा कि जगत प्रकाश नड्डा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने साथ एक दिन के हिमाचल दौरे पर लाना चाहिए. यहां आने पर प्रधानमंत्री का हृदय परिवर्तन होगा। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारी आपदा से जूझ रहा है। प्रदेश को अब तक केंद्र से जो मदद मिली है, वह नाकाफी है। केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश के लिए एक विशेष पैकेज देना चाहिए। 
उन्होंने कहा कि अब तक हिमाचल प्रदेश को केवल वही मदद मिली है , जो हर साल मिलती आ रही है। हालांकि यह जरूर है कि दिसंबर में मिलने वाली स्टेट डिजास्टर फंड की किस्त को जुलाई महीने में ही जारी कर दिया गया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अंग्रेजी में कहा कि केंद्र से मिली यह सहायता पीनट से भी कम है। 
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार कम संसाधनों के बावजूद आपदा प्रभावित तक राहत पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सभी मंत्री एकजुट होकर ग्राउंड जीरो पर जा रहे हैं और लोगों का दुख-दर्द साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow