हिमाचल प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में चीनी की जगह अब नौनिहालों को मिलेगी शक्कर  

सूबे के आंगनबाड़ी केंद्रों में चीनी की जगह अब शक्कर मिलेगी। पहली बार ट्रायल आधार पर इसकी शुरूआत हुई है। पोषण तत्वों से लबरेज शक्कर नौनिहालों के खाने में शामिल करने के पीछे का कारण भी पौष्टिक आहार देना

Dec 25, 2023 - 13:27
 0  27
हिमाचल प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में चीनी की जगह अब नौनिहालों को मिलेगी शक्कर  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      25-12-2023

सूबे के आंगनबाड़ी केंद्रों में चीनी की जगह अब शक्कर मिलेगी। पहली बार ट्रायल आधार पर इसकी शुरूआत हुई है। पोषण तत्वों से लबरेज शक्कर नौनिहालों के खाने में शामिल करने के पीछे का कारण भी पौष्टिक आहार देना है। ट्रायल सफल रहा तो स्थायी तौर पर शक्कर ही आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेगी। 

नौनिहालों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषक तत्वों पर आधारित भोजन दिया जाता है। अब इसमें हल्का बदलाव किया गया है। चीनी की जगह चक्कर को शामिल किया गया है। सूबे के 18,925 आंगनबाड़ी केंद्रों में लाखों नौनिहालों को यह शक्कर खेप भेज दी गई है। 

मुख्य तौर पर दलिया में चीनी की जगह शक्कर का इस्तेमाल होगा। सर्दियों के लिए शक्कर गुणकारी मानी जाती है। मंडी जिला की बात करें तो यहां 3004 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए करीब 186 क्विंटल शक्कर खेप मिली है। इसमें से 180 क्विंटल खेप फील्ड को भेज दी गई है।

उधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने बताया कि आंगनबाड़ी में चीनी की जगह शक्कर ट्रायल आधार पर इस्तेमाल में लाई जाएगी। इसके लिए शक्कर खेप मिल गई है। जिसे फील्ड के लिए भेजा गया है। निदेशालय स्तर से ही बदलाव हुआ है। 

वहीं, आयुर्वेदिक अस्पताल मंडी में तैनात डा. हितेश के अनुसार आयुर्वेद में नौनिहालों को शक्कर सेवन के कई फायदे हैं। संतुलित व सही मात्रा में सेवन करना कई तरह से लाभ पहुंचाता है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow