अयोध्या राम मंदिर की प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर की प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हम भी शामिल होंगे। कांग्रेस के युवा मंत्री ने सोशल मीडिया पर इस बाबत पोस्ट अपलोड की

Dec 15, 2023 - 13:39
Dec 15, 2023 - 14:20
 0  6
अयोध्या राम मंदिर की प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     15-12-2023

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर की प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हम भी शामिल होंगे। कांग्रेस के युवा मंत्री ने सोशल मीडिया पर इस बाबत पोस्ट अपलोड की। 

हिंदुत्व से जुड़ी पोस्ट लिखने को लेकर विक्रमादित्य सिंह हमेशा चर्चा में रहते हैं। कुछ समय से उनकी हर पोस्ट के अंत में जय श्रीराम भी लिखा जाता है। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भी गरमाई रहती हैं। 

हालांकि विक्रमादित्य सिंह इन पोस्ट के माध्यम से खुद को भाजपा से अधिक हिंदुवादी करार देते हुए हमलावर भी रहते हैं।अब अयोध्या में अगले वर्ष होने वाले राम मंदिर के प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने की बात लिखकर विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू कर दी है। कई लोगों ने कांग्रेस के युवा मंत्री की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि आप भाजपा में आ जाओ, आपको मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा। 

कुछ लोगों ने लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह भी राम भक्त थे, आप उनका अनुसरण कर रहे हो, इसके लिए आपको बधाई। किसी ने लिखा है- विक्रमादित्य सिंह की इस प्रकार की पोस्ट ही उन्हें अन्य नेताओं से अलग साबित करती है, विक्रमादित्य भेड़चाल में विश्वास नहीं रखते। अधिकांश लोगों ने इस पोस्ट में जय श्रीराम लिखकर कमेंट किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow