हिमाचल में क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू 

माचल प्रदेश में क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। बर्फ की चाह में देश और दुनिया से सैलानी हिमाचल के पर्यटन स्थलों की ओर दौड़े चले आ रहे

Dec 15, 2023 - 13:33
Dec 15, 2023 - 14:19
 0  5
हिमाचल में क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    15-12-2023

हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। बर्फ की चाह में देश और दुनिया से सैलानी हिमाचल के पर्यटन स्थलों की ओर दौड़े चले आ रहे हैं। होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। 

शिमला के होटलों में 15 से 20, मनाली में 25 से 30, कसौली-चायल और धर्मशाला में 10 से 12 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। सैलानियों के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) और निजी होटल संचालकों ने भी आकर्षक पैकेज जारी किए हैं।

हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा से पटरी से उतरा पर्यटन कारोबार अब उबरना शुरू हो गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को संजीवनी मिली है। बर्फ का आनंद लेने के लिए सैलानी मनाली, सिस्सू और रोहतांग टनल पहुंच रहे हैं। 

सैलानियों ने शिमला, कुल्लू-मनाली, कसौली, चायल, धर्मशाला, डलहौजी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति का रुख करना शुरू कर दिया है। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन हिमाचल के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी से हिमाचल में पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ने लगा है। 

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पॉल का कहना है कि लंबे समय बाद प्रदेश में न्यू ईयर पर सैलानियों की बंपर भीड़ उमड़ने वाली है। पर्यटन विकास निगम के होटल हॉलीडे होम, द चायल पैलेस, होटल हाटू नारकंडा, बड़ोग द पाइनवुड, होटल मणीमहेश, धर्मशाला कांप्लेक्स, कसौली में होटल न्यू रोज कॉमन, पालमपुर में होटल टी बड, क्यारीघाट में होटल मेघदूत, मनाली कांप्लेक्स के लिए क्रिसमस और न्यू ईयर पैकेज जारी किए हैं। 

यहां सैलानी डीजे म्यूजिक के साथ व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकेंगे। होटल हॉलीडे होम में दंपती के लिए 2,500 और बच्चों के लिए 700 रुपए पैकेज रेट तय किया है। सैलानियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी और पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow