प्रदेश में सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर 24 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर, ओपीडी सेवाएं प्रभावित  

कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को लेकर चिकित्सकों में आक्रोश है। हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह से सरकारी और निजी अस्पतालों  के डॉक्टर 24 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर चले

Aug 17, 2024 - 16:37
Aug 17, 2024 - 16:56
 0  47
प्रदेश में सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर 24 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर, ओपीडी सेवाएं प्रभावित  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     17-08-2024

कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को लेकर चिकित्सकों में आक्रोश है। हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह से सरकारी और निजी अस्पतालों  के डॉक्टर 24 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर चले गए हैं। हड़ताल से प्रदेश भर में ओपीडी सेवाएं प्रभावित हैं। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं जारी हैं। 

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला में शनिवार सुबह न तो ओपीडी चलीं और न ही रूटीन के ऑपरेशन हुए।  केएनएच, डीडीयू, चमियाना और जिले के अन्य अस्पतालों में भी यह सेवाएं प्रभावित हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी डॉक्टर हड़ताल पर हैं। आईजीएमसी  सेमडिकोट (स्टेट एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज टीचर्स एसासिएशन)  के उपाध्यक्ष डॉ. पुनीत महाजन ने कहा कि शनिवार को पूरी तरह काम बंद रखा गया है।

महिला डॉक्टर की हत्या व दुष्कर्म मामले में इंसाफ दिलाने के लिए निजी और सरकारी अस्पताल एकजुट हो गए हैं। न्याय की मांग को लेकर सोलन में चिकित्सकों ने शनिवार सुबह 6:00 बजे से हड़ताल शुरू की। यह हड़ताल 24 घंटे की है। इस दौरान जिले अस्पतालों में आने वाले मरीजों को उपचार की सुविधा नहीं मिलेगी। 

केवल आपात स्थिति में आ रहे लोगों को ही उपचार मिल रहा है। ऐसे में आपातकालीन कक्ष के बाहर काफी लंबी लाइन लग गई। क्षेत्रीय अस्पताल समेत जिले के अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों में चिकित्सक हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल रविवार सुबह 6:00 बजे समाप्त होगी। शुक्रवार को चिकित्सकों ने नारेबाजी की ओर अस्पताल से डीसी चौक तक रैली निकाली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow