शिमला से नौणी सड़क का निर्माण कार्य इस वर्ष मानसून के बाद होगा शुरू : सीएम 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कि शिमला से नौणी सड़क का निर्माण कार्य इस वर्ष मानसून के बाद शुरू किया जाएगा। सितंबर 2026 तक इस कार्य के पूरा होने की उम्मीद

Jun 7, 2024 - 15:27
 0  6
शिमला से नौणी सड़क का निर्माण कार्य इस वर्ष मानसून के बाद होगा शुरू : सीएम 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     07-06-2024

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कि शिमला से नौणी सड़क का निर्माण कार्य इस वर्ष मानसून के बाद शुरू किया जाएगा। सितंबर 2026 तक इस कार्य के पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने मानसून को मद्देनजर रखते हुए सड़क कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।  

उन्होंने शिमला-मटौर, मंडी-पठानकोट सड़क को फोरलेन में विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने दोनों फोरलेन परियोजनाओं की सुंदरता बढ़ाने और अनावश्यक रूप से पहाड़ियों को काटने के बजाय जहां संभव हो, वहां सुरंगों के निर्माण पर बल दिया। 

 मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), भूतल परिवहन मंत्रालय और हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्मित की जा रही विभिन्न फोरलेन और अन्य निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की।

सुक्खू ने विभागों को विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को शिमला-मटौर और मंडी-पठानकोट सड़कों को पूर्ण रूप से फोरलेन में विकसित करने के निर्देश दिए। 

सरकार कांगड़ा को राज्य की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित कर रही है और दोनों फोरलेन परियोजनाएं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि फोरलेन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद यात्रियों के समय तथा धन की बचत होगी। 

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव देवेश कुमार और अमनदीप गर्ग, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता एनपी सिंह बैठक में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow