महिला पिक वेंडिंग जोन की सभी लाभार्थी महिलाओं को पुराने स्थान पर व्यवस्थित व्यवस्थापित करें नगर निगम  : संजय चोपड़ा

हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा रोड़ी बेल वाला से महिला पिक वेंडिंग जोन के लाभार्थियों की दुकानों को महिला पिक वेंडिंग जोन से हटाकर बेल वाला ग्राउंड में रखे जाने के विरोध में रोड़ी बेल वाला महिला पिक वेंडिंग जोन की महिलाओं ने लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में

Jul 13, 2024 - 15:58
Jul 13, 2024 - 17:24
 0  11
महिला पिक वेंडिंग जोन की सभी लाभार्थी महिलाओं को पुराने स्थान पर व्यवस्थित व्यवस्थापित करें नगर निगम  : संजय चोपड़ा

न्यूज़ एजेंसी - हरिद्वार    13-07-2024

हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा रोड़ी बेल वाला से महिला पिक वेंडिंग जोन के लाभार्थियों की दुकानों को महिला पिक वेंडिंग जोन से हटाकर बेल वाला ग्राउंड में रखे जाने के विरोध में रोड़ी बेल वाला महिला पिक वेंडिंग जोन की महिलाओं ने लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली मुख्यमंत्री उद्यमिता सहायता समूह उत्तराखंड शासन की नियमावली को दर्शाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। 

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से संयुक्त रूप से मांग की महिला पिक वेंडिंग जोन की सभी  लाभार्थी महिलाओं को नगर निगम प्रशासन द्वारा सरकार के निर्देशन में आमंत्रित की गई दुकानों को वही चिन्हित किए जाए पुराने स्थान पर वेंडिंग जोन बाजार लगाए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया।

लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा वर्ष 2018 में  सरकार के निर्देशन में नगर निगम प्रशासन द्वारा समस्त रोड़ी बेल वाला क्षेत्र में रेडी पटरी के  स्थानीय लघु व्यापारियों का सर्वे पंजीकरण कराया गया था सर्वे पंजीकरण में 715 रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर मेला कंट्रोल रूम से अलकनंदा घाट तक के रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को सम्मिलित किया गया था। 

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर फेरी समिति की बैठक में रोड़ी बेल वाला क्षेत्र के 600 रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व व्यवस्थापित किए जाने की कार्रवाई जिला प्रशासन की अनुमति के साथ की गई थी लेकिन अब कावड़ मेला के नाम पर चिन्हित किए गए महिला पिक वेंडिंग जोन से हटाया जाना उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली मुख्यमंत्री सहायता समूह उद्यमिता योजना का उल्लंघन है। 

संजय चोपड़ा ने कहा कि 24 घंटे के भीतर यदि नगर निगम प्रशासन द्वारा सभी  महिला पिक वेंडिंग जोन की लाभार्थी महिलाओं को उचित स्थान पर स्थापित नहीं किया गया तो सभी महिला पिक वेंडिंग जोन की महिलाएं 15 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के साथ  संघर्ष किए जाएंगे।

 इस अवसर पर महिला पिक वेंडिंग जोन की अध्यक्ष पूनम माखन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन मे हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा देश का पहला महिला पिक वेंडिंग जोन बनाया गया था। महिला पिक वेंडिंग जोन की सभी लाभार्थी महिलाओं ने  नगर निगम प्रशासन की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत स्थानीय बैंकों से लोन ले रखे हैं। 

महिला पिक वेंडिंग जोन बाजार जिस स्थान पर रखा गया है वहां कारोबार  संचालित नहीं हो सकेगा और सरकारी बैंकों की किस किस प्रकार से दी जाएगी उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा सरकार के निर्देशन में स्थापित किए गए महिला पिक वेंडिंग जोन को हटाया जाना सभी लाभार्थी महिलाओं के साथ कुठाराघात है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow