रोहड़ू से मेरा पारिवारिक रिश्ता,यहां के विकास के लिए स्वर्गीय सीएम वीरभद्र सिंह का अभूतपूर्व योगदान : विक्रमादित्य 

रोहड़ू के राजकीय महाविद्यालय सीमा के सभागार में संजीवनी सहारा समिति द्वारा 5वां संजीवनी प्रतिभा सम्मान समारोह "शान ए रोहड़ू" का आयोजन रविवार को आयोजित किया गया

Jul 14, 2024 - 17:11
Jul 14, 2024 - 17:25
 0  3
रोहड़ू से मेरा पारिवारिक रिश्ता,यहां के विकास के लिए स्वर्गीय सीएम वीरभद्र सिंह का अभूतपूर्व योगदान : विक्रमादित्य 

क्षेत्र की सड़कों के नवीनीकरण के लिए 1.50 करोड़ देने की घोषणा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    14-07-2024

रोहड़ू के राजकीय महाविद्यालय सीमा के सभागार में संजीवनी सहारा समिति द्वारा 5वां संजीवनी प्रतिभा सम्मान समारोह "शान ए रोहड़ू" का आयोजन रविवार को आयोजित किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। 

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने समारोह में अपने वक्तव्य में कहा कि रोहडू से मेरा पारिवारिक रिश्ता रहा है। यहां के विकास के लिए स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का योगदान अभूतपूर्व रहा है। हमारी सरकार प्रदेश का एक सामान विकास करवाने में तीव्र गति से कार्य कर रही है। उन्होंने नगर पंचायत चिढ़गांव और नगर पालिका में विकासात्मक कार्यों के लिए दस-दस लाख रुपए देने की घोषणा की। 

उन्होंने कहा रत्नाड़ी सड़क के नवीनीकरण कार्य के लिए आवंटित हो चुके हैं और आगामी 15 दिनों के इसका कार्य आरंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा जब सड़क का कार्य चलेगा उसी समय सीमा महाविद्यालय के पास लगने वाले डंगे का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। महाविद्यालय सीमा में प्रस्तावित बहुउद्देशीय भवन के निर्माण कार्य की सारी औपचारिकता पूरी करके जल्द आरम्भ किया जाएगा।

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ठ अतिथि शिरकत कर रहे मुख्य संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राकटा ने समिति द्वारा इस कार्यक्रम का सफल आयोजन करने पर हौसला बढ़ाया। क्षेत्र के होनहार प्रतिभाओं के लिए बेहतरीन मंच मुहैया करवाया जा रहा है। संजीवनी सहारा समिति समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए सहारा बन रही है। 

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि इसी तरह सामाजिक सरोकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करें। रोहडू क्षेत्र की कुछ सड़कों के लिए धनराशि मुहैया करवाने की मांग कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखी है। कैबिनेट मंत्री के सहयोग से सुंगरी खदराला सड़क की 5 किलोमीटर तक की मेटलिंग एक करोड़ रुपए की लागत से कर दी गई है। संजीवनी सहारा समिति के सदस्यों ने मुख्यथिति व अन्य अतिथिगणों को सम्मानित किया गया। 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार सिंह कूला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संजीवनी सहारा समिति क्षेत्र में अतुलनीय कार्य कर रही है। यह समिति समाज का सहारा बनी हुई है। 

इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन चंद्र प्रभा नेगी, वाइस चेयरमैन जिला परिषद सुरेन्द्र रेटका, जिप सदस्य खशधार मोनिता चौहान, जिप सदस्य टिककर सदस्य भारती जनार्था, एमसी रोहडू के वाइस चेयरमैन सुजय अग्रवाल, डीएसपी रविन्द्र नेगी, संजविनी सहारा समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान, राजेश चौहान , डीबी थापा, राज मेहता सहित कई मौजूद रहे । 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow