10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रभारियों व सह संयोजकों की नियुक्ति : डॉ बिंदल 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रभारियों, सह प्रभारियों, संयोजकों और सह संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी प्रभारी होंगे

Jun 13, 2024 - 11:34
 0  54
10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रभारियों व सह संयोजकों की नियुक्ति : डॉ बिंदल 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    13-06-2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रभारियों, सह प्रभारियों, संयोजकों और सह संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी प्रभारी होंगे। 

उनके साथ संयोजक के रूप में राज्य सभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार रहेंगे। सह प्रभारी पूर्व मंत्री एवं पार्टी उपाध्यक्ष डॉ. राजीव सैजल और सह संयोजक विधायक बलबीर वर्मा होंगे।

देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं संसदीय क्षेत्र कांगड़ा के प्रभारी विपिन परमार, सह प्रभारी पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर, संयोजक मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल और सह संयोजक पार्टी उपाध्यक्ष पवन काजल होंगे। 

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा, सह प्रभारी विधायक त्रिलोक जमवाल, संयोजक प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा और सह संयोजक विधायक दिलीप ठाकुर होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow