जमटा वन क्षेत्र में 7500 पौधे रोपित करने का लक्ष्य , विधायक अजय सोलंकी ने  राज्यस्तरीय वन महोत्सव का किया शुभारम्भ 

हिमाचल प्रदेश में मनाए जा रहे 75 में राज्यस्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज नाहन विधानसभा क्षेत्र की जमटा वन क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता नाहन  कांग्रेस विधायक अजय सोंलकी ने की उन्होंने आंवला का पौधा रोपकर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान यहां वन विभाग के कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में पौधे रोपित किए

Aug 4, 2024 - 17:36
Aug 4, 2024 - 17:54
 0  16
जमटा वन क्षेत्र में 7500 पौधे रोपित करने का लक्ष्य , विधायक अजय सोलंकी ने  राज्यस्तरीय वन महोत्सव का किया शुभारम्भ 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  04-08-2024
हिमाचल प्रदेश में मनाए जा रहे 75 में राज्यस्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज नाहन विधानसभा क्षेत्र की जमटा वन क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता नाहन  कांग्रेस विधायक अजय सोंलकी ने की उन्होंने आंवला का पौधा रोपकर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान यहां वन विभाग के कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में पौधे रोपित किए। 
इस बार जमटा वन क्षेत्र में 7500 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार के जन्म दिवस के अवसर पर वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करने का कार्यक्रम रखा गया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार ने हिमाचल प्रदेश को एक अलग पहचान दिलाई और यही कारण है कि आज हिमाचल पहाड़ी राज्यों की अग्रणी श्रेणी में गिना जाता है। 
उन्होंने कहा कि आज हिमाचल निर्माता के पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता देखी जा रही है और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी उनका अनुसरण करते हुए कई अहम फैसले प्रदेश हित में लिए है उन्होंने सभी लोगों से पौधा रोपण के लिए आगे आने की अपील की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow