कश्मीर सिंह सर्वसम्मति से स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नियुक्त 

वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में सोमवार को स्कूल प्रबंधन समिति चुनाव हुए। इसमें सर्वसम्मति से कश्मीर सिंह को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में करीब 50 अभिभावकों ने भाग लिया

Jun 11, 2024 - 22:19
 0  17
कश्मीर सिंह सर्वसम्मति से स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नियुक्त 

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह    11-06-2024

वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में सोमवार को स्कूल प्रबंधन समिति चुनाव हुए। इसमें सर्वसम्मति से कश्मीर सिंह को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में करीब 50 अभिभावकों ने भाग लिया। 

विद्यालय प्रबंधन समिति के वर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की और नवनिर्वाचित अध्यक्ष कश्मीर सिंह को बधाई दी। विमला शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर,उषा,शीला,कविता,मनोज, सालो देवी, सुभाष, दलीप, दयाल, वेद प्रकाश, देव राज, विनोद,जगदीश को सदस्य चुना गया। इसके अतिरिक्त पंचायत प्रधान करतार सिंह शिक्षक प्रतिनिधि बने। 

इस अवसर पर ओम प्रकाश राणा, बलबीर सिंह, नेतर सिंह, विजय सिंह, भीम सिंह, जगत सिंह, मनीष कुमार, मेला राम, कविता, कृष्णा अभिभावक मौजूद रहे। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य दिनेश कुमार तथा  अध्यापक रीता शर्मा, अनिल शर्मा, यशपाल, अशोक कुमार, सीमा चौहान, के डी शर्मा, कमलेश शर्मा, विद्या ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow