देवभूमि संघर्ष समिति को मिला विश्व हिन्दू परिषद का साथ , लाठीचार्ज के विरोध में 14 सितम्बर को हिमाचल बंद का ऐलान 

संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण मामले को लेकर प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 14 सितम्बर को हिमाचल प्रदेश में देवभूमि संघर्ष समिति के समर्थन में विश्व हिंदू परिषद ने प्रदेश में बंद का ऐलान किया है। शनिवार को 12 बजे तक सभी प्रकार की दुकानें बंद रखने का आह्वान विश्व हिन्दू परिषद ने किया है। संजौली में मस्जिद के अवैध निर्माण और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की विश्व हिन्दू परिषद ने कड़ी निंदा की है।

Sep 13, 2024 - 19:51
Sep 13, 2024 - 20:14
 0  21
देवभूमि संघर्ष समिति को मिला विश्व हिन्दू परिषद का साथ , लाठीचार्ज के विरोध में 14 सितम्बर को हिमाचल बंद का ऐलान 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   13-09-2024
संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण मामले को लेकर प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 14 सितम्बर को हिमाचल प्रदेश में देवभूमि संघर्ष समिति के समर्थन में विश्व हिंदू परिषद ने प्रदेश में बंद का ऐलान किया है। शनिवार को 12 बजे तक सभी प्रकार की दुकानें बंद रखने का आह्वान विश्व हिन्दू परिषद ने किया है। संजौली में मस्जिद के अवैध निर्माण और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की विश्व हिन्दू परिषद ने कड़ी निंदा की है। 
सुबह 10 से 12 बजे तक दुकानें बंद रहेंगी। परिषद ने प्रदेश के सभी कारोबारियों से इसमें सहयोग कर हिन्दू एकता का परिचय देने की मांग की है। विश्व हिन्दू परिषद हिमाचल प्रांत की ओर से जारी बयान में शनिवार को पूरे प्रदेश में बंद का आह्वान किया गया है। उधर, शिमला व्यापार मंडल ने विश्व हिन्दू परिषद के बंद के ऐलान से किनारा कर लिया है। व्यापार मंडल ने शनिवार को दुकानें बंद करने से इंकार कर दिया है। 
व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि शिमला व्यापार मंडल इस बंद में शामिल नहीं होगा। शहर के सभी बाजार और दुकानें खुली रहेगी। व्यापार मंडल अवैध मस्जिद निर्माण मामले और लाठीचार्ज के विरोध में अपना प्रदर्शन बीते दिन ही कर चुका है। इसके तहत दोपहर एक बजे तक बाजार बंद रहा था लेकिन शनिवार को शिमला शहर के सभी दुकानें और बाजार खुले रहेंगे। 
व्यापार मंडल इस बंद में शामिल नहीं होगा। सुन्नी में शनिवार को अवैध मस्जिद के निर्माण मामले को लेकर स्थानीय लोगों और हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। सुन्नी में सुबह 11 बजे से सभी हिन्दू समाज के लोगों से एकत्रित होने की अपील की गई है। संजौली मस्जिद विवाद के अब सुन्नी में लोग एकत्रित होकर प्रदर्शनद करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow