छात्रवृत्ति घोटाला : करोड़ों की अवैध संपत्ति को लेकर ईडी अधिकारी के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति ( एससी / एसटी ) छात्रवृत्ति घोटाले में चल रहे 600 करोड़ रुपये के मामले में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी विशाल दीप और उनके भाई विकास दीप के खिलाफ अनुचित संपत्ति का मामला दर्ज किया है। सीबीआई का आरोप है कि दोनों भाइयों ने अपनी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति ( एससी / एसटी ) छात्रवृत्ति घोटाले में चल रहे 600 करोड़ रुपये के मामले में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी विशाल दीप और उनके भाई विकास दीप के खिलाफ अनुचित संपत्ति का मामला दर्ज किया है। सीबीआई का आरोप है कि दोनों भाइयों ने अपनी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। ईडी राज्य के सबसे बड़े छात्रवृत्ति घोटाले में अपनी कार्रवाई जारी रखे हुए है। सीबीआई ने बताया कि 21 अगस्त, 2025 को प्रारंभिक जांच शुरू की गई थी , जिसमें 1 मार्च से 31 दिसंबर 2024 के बीच दोनों भाइयों की आय और व्यय की जांच की गई।
What's Your Reaction?

