89 लाख बनने वाले से दो संपर्क मार्गों का कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूमि पूजन

विधानसभा अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत शहीद जगदीश चंद की स्मृति में 89 लाख रूपयों की राशि से निर्मित होने वाले वासा मोड़- घट्टा संपर्क सड़क का शिलान्यास किया

Jan 2, 2024 - 19:13
 0  4
89 लाख बनने वाले से दो संपर्क मार्गों का कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूमि पूजन

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा     02-01-2024

विधानसभा अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत शहीद जगदीश चंद की स्मृति में 89 लाख रूपयों की राशि से निर्मित होने वाले वासा मोड़- घट्टा संपर्क सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने इससे पहले धुलारा से गांव मल्हेत्रा के लिए 90 लाख की लागत से निर्मित होने वाले संपर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया। 

लगभग 179 लाख रूपयों की राशि से निर्मित होने वाले इन संपर्क सड़क मार्गों से लोगों की चिर लंबित मांग पूरी होगी। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुलारा के परिसर में  समग्र शिक्षा अभियान के तहत 38 लाख  रुपए की राशि से भारत संचार निगम द्वारा नवनिर्मित एक भव्य विज्ञान प्रयोगशाला भवन का  विधिवत लोकार्पण किया। 

विज्ञान प्रयोगशाला भवन के  निर्मित होने से विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा उपलब्ध होगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुलारा में लगभग 500 के करीब विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं । 

इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण हर्षपुरी, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow