आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रही आर्थिक मदद : जयराम ठाकुर 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आपदा के दौरान केंद्र से मिल रही आर्थिक मदद को पात्र व्यक्तियों तक नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया

Aug 15, 2023 - 13:15
 0  22
आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रही आर्थिक मदद : जयराम ठाकुर 

यंगवार्ता न्यूज़ -  धर्मशाला     15-08-2023

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आपदा के दौरान केंद्र से मिल रही आर्थिक मदद को पात्र व्यक्तियों तक नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावितों को मिलने वाली राहत राशि को कांगे्रस नेताओं के परिजन व कार्यकर्ता बांटकर फोटो खिंचवा रहे हैं, जो काफी सोचनीय विषय है। 

भाजपा एक जिम्मेदार पार्टी है। आपदा के दौरान हिमाचल में हुए नुकसान को लेकर विपक्ष ने जहां फील्ड में उतरकर लोगों की मदद की है, वहीं केंद्र से आर्थिक मदद भी दिलवाई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भले ही बार-बार केंद्र से मदद न मिलने के आरोप लगा रही हो, लेकिन हकीकत यह है कि हिमाचल को शुरुआती दौर में ही आर्थिक मदद दी गई है। 

उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महज आठ माह में कांगे्रस सरकार की लोकप्रियता रसातल में चली गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बदतर है। आठ माह में ही पौने दो सौ हत्या के मामले सामने आए हैं। प्रदेश के इतिहास में इस तरह की कानून व्यवस्था कभी नहीं थी। जो उद्योग हिमाचल प्रदेश में आते थे, आज माफियाराज से डरकर हिमाचल से जाना चाहते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow